फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Six year old dies in hospital

बच्चे के इलाज में कोताही बरतने का आरोप

Fri, 04 Oct 2013 11:11 PM IST
करनाल
करनाल Updated Fri, 04 Oct 2013 11:11 PM IST
विज्ञापन
Six year old dies in hospital
करनाल। कल्पना चावला राजकीय मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में इलाज के दौरान एक छह वर्षीय बच्चे की मौत हो गई। बच्चे के परिजनों ने आरोप लगाया है कि बच्चे के इलाज में कोताही बरती गई, जिस कारण उसकी मौत हुई। हालांकि डॉक्टरों ने इलाज में लापरवाही की बात से मना किया है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार गांव रंदौली में पहली कक्षा में पढ़ने वाला छह वर्षीय हर्ष पिछले तीन दिन से बुखार से पीड़ित था। हर्ष की मां दर्शना और पिता ओम प्रकाश ने बताया कि करीब साढ़े चार बजे उसे श्री सनातन धर्म महावीर दल अस्पताल के कमरा नंबर 160 में पहुंचे।
विज्ञापन


उन्होंने आरोप लगाया कि वहां मौजूद डॉक्टर ने उनके बच्चे का उपचार करने से मना कर दिया। दर्शना और ओमप्रकाश ने आरोप लगाया कि वे करीब डेढ़ घंटा श्री सनातन धर्म महावीर दल अस्पताल में एक से दूसरे डाक्टर के कमरे के बाहर चक्कर लगाते रहे, लेकिन डाक्टर ने उपचार करने से मनाकर कल्पना चावला राजकीय मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में भेज दिया। वहीं, अस्पताल के डॉ. विनोद पांडे का कहना है कि हर्ष को को सेलिब्रस मलेरिया था और उसे बच्चों के आईसीयू की जरूरत थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


अस्पताल में आईसीयू न होने के कारण उसे ट्रामा सेंटर भेजा गया। बच्चे के परिजनों ने बताया कि शाम छह बजकर 15 मिनट पर राजकीय मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल के ट्रामा में पहुंचने पर हर्ष की पर्ची बनाकर उसके रक्त के सैंपल लेने के लिए डॉक्टर ने लैब में भेज दिया।


इसी बीच बच्चे ने दम तोड़ दिया। परिजनों ने आरोप लगाया कि उन्हें बच्चे के सैंपल लेने के लिए भेजा गया और इलाज में देरी की गई, इसलिए बच्चे की मौत हो गई।

हर्ष को सेलिब्रस मलेरिया था ओर उसे आईसीयू की जरूरत थी। महावीर दल में बच्चों का आईसीयू नहीं होने के कारण उसे ट्रामा में भेजा था, ताकि बच्चे की वहां मोनीटरिंग हो सके।
डॉ. विनोद पांडये
बाल रोग विशेषज्ञ
श्री सनातन धर्म महाबीर दल अस्पताल करनाल


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed