{"_id":"6823bd5155f319ff5e09b9b4","slug":"six-transformers-stolen-from-four-villages-loss-of-millions-karnal-news-c-18-knl1008-645443-2025-05-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: चार गांवों से छह ट्रांसफार्मर चोरी, लाखों का नुकसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: चार गांवों से छह ट्रांसफार्मर चोरी, लाखों का नुकसान
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
करनाल। जिला में ट्रांसफार्मर चोरी की घटनाएं बढ़ती जा रही हैं। बिजली निगम के सब-डिवीजन कार्यालय नीलोखेड़ी की ओर से तीन अलग-अलग पुलिस थानों में शिकायतें दर्ज कराई गई हैं। इनमें तीन गांवों मनक माजरा, तरावड़ी और कालसोरा से ट्रांसफार्मर चोरी की वारदात सामने आई हैं। तीनों घटनाओं में करीब सवा दो लाख रुपये से अधिक का नुकसान आंका गया है।
मनक माजरा : सब-डिवीजन अधिकारी ऑपरेशन उपमंडल नीलोखेड़ी द्वारा बुटाना थाना प्रभारी को भेजी शिकायत में बताया कि मनक माजरा गांव से 10/11 मई की रात को दो ट्रांसफार्मर चोरी हो गए। पहला ट्रांसफार्मर करमबीर सिंह के नाम पर 16 केवीए क्षमता का था। दूसरा ट्रांसफार्मर जगदीश चंद के नाम पर 25 केवीए क्षमता का था। मौके की जांच के बाद विभागीय टीम ने पाया कि ट्रांसफार्मरों से करीब 46 हजार रुपये की तांबे की कॉयल, नट-बोल्ट, एचटी-एलटी रॉड और ट्रांसफार्मर ऑयल चुराया गया है।
तरावड़ी : इसी प्रकार, तरावड़ी पुलिस थाने को भेजी शिकायत में बताया कि तरावड़ी गांव से 11/12 मई की रात को एक 16 केवीए क्षमता का ट्रांसफार्मर चोरी हो गया। ये ट्रांसफार्मर कृष्णा कुमारी के नाम पर दर्ज था। इसे भी कॉपर कॉयल, नट-बोल्ट, एचटी एलटी रॉड, ट्रांसफार्मर तेल चोरी किया गया। जिसकी कीमत करीब 21,570 रुपये रही।
विज्ञापन
घीड़ : थाना कुंजपुरा पुलिस को श्याम लाल निवासी घीड़ गांव ने बताया कि उनके गांव की एक सड़क गोहर पीपल वाले कुआं पर जाती है। यहां से नौ और दस मई की रात को ट्रांसफार्मर चोरी हो गए। पहला ट्रांसफार्मर हरिकिशन के नाम से है। दूसरा ट्रांसफार्मर अतर सिंह के नाम है। चोरों ने खेत में से दोनों ट्रांसफार्मर से तांबा, तार और तेल चोरी कर लिया।
कालसोरा : इंद्री थाना क्षेत्र के गांव कालसोरा में भी ट्रांसफार्मर चोरी की घटना सामने आई है। सब-डिवीजन अधिकारी ने पुलिस को बताया कि छह सात मई को ये चोरी हुई। इसमें उपभोक्ता गुरनाम सिंह के नाम पर ट्रांसफार्मर दर्ज था, जिसकी क्षमता 6.3 केवीए की थी। इस ट्रांसफार्मर से लेमिनेशन कोर, कॉपर कॉयल और ट्रांसफार्मर ऑयल चोरी किया गया। इससे करीब 50 हजार का नुकसान हुआ। यहीं पर सावन सिंह के नाम से दर्ज 6.3 केवीए के ट्रांसफार्मर से 50 हजार के सामान की चोरी की गई। इसके अलावा कालसोरा गांव के ही सत्यानाराण के ट्रांसफार्मर से सामान चोरी किया गया। सभी चोरियां 6-7 मई को हुई हैं। इससे करीब 1.5 लाख रुपये का नुकसान हुआ है।