फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Six teams formed, CCTV

Karnal News: छह टीमें गठित, सीसीटीवी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 04 Jun 2025 03:02 AM IST
विज्ञापन
Six teams formed, CCTV
की फुटेज खंगाल रही पुलिस
विज्ञापन


24 घंटे में कोई सुराग नहीं लगा सकी पुलिस


करनाल। चार चमन क्षेत्र में मोबाइल शोरूम के बाहर हवाई फायर कर रंगदारी मांगने के मामले में पुलिस ने छह जांच टीमें बनाई हैं। मौके की सीसीटीवी फुटेज भी कब्जे में ले ली है। फुटेज में नजर आ रहे संदिग्ध युवकों की पहचान का प्रयास किया जा रहा है। हालांकि, 24 घंटे में पुलिस बदमाशों का कोई सुराग हासिल नहीं कर पाई है।

बाजार में नागपाल मोबाइल शोरूम के बाहर और उस गली के दूसरे कोने पर नाकाबंदी की गई है। दोनों जगह चार-चार जवान तैनात किए गए हैं जो बाजार में आने-जाने वालों पर निगाह रख रहे हैं। संदिग्ध वाहनों की जांच और लोगों से पूछताछ भी की जा रही है। डीएसपी राजीव कुमार ने बताया कि छह जांच टीमों में थाना के साथ सीआईए की टीमें भी शामिल हैं।
विज्ञापन


सोमवार की रात साढ़े आठ बजे मोबाइल शोरूम के बाहर दो बदमाशों ने दो हवाई फायर किए। इसके बाद दुकान के अंदर एक पर्ची फेंककर भाग गए।

पर्ची के माध्यम से एक करोड़ रुपये की रंगदारी मांगने की बात कही है। इसके अलावा दुकानदार को व्हाट्सएप पर रंगदारी के लिए कॉल भी आया था। दुकानदारों ने बताया कि बाइक पर आए दो बदमाशों ने मोबाइल की दुकान के बाहर दो फायर किए। तीसरा फायर करने का प्रयास किया गया लेकिन नहीं हो सका। जिस क्षेत्र में वारदात हुई है चार चमन की यह मार्केट कुंजपुरा रोड को मुगल (कर्ण) कैनाल से जोड़ती है। इस बाजार में मोबाइल की करीब 20 दुकानें हैं। दुकानदारों के अनुसार, नकाबपोश कुंजपुरा मार्केट की तरफ से आए थे और वारदात को अंजाम देने के बाद मुगल कैनाल की तरफ से भाग गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed