फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Six police teams failed to apprehend the four criminals even after four days.

Karnal News: चार बदमाशों को 4 दिन बाद भी नहीं पकड़ पाईं पुलिस की 6 टीमें

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 02 Nov 2025 01:47 AM IST
विज्ञापन
Six police teams failed to apprehend the four criminals even after four days.
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन


करनाल। अल्फा सिटी में स्थित यूनिसिस इन्फो सॉल्यूशन्स एवं सागा म्यूजिक कंपनी के कार्यालय पर फायरिंग करने वाले चार बदमाशों की धरपकड़ के लिए पुलिस ने जीटी बेल्ट और उत्तर प्रदेश के शामली व मुजफ्फरनगर जिले में दबिश दी है। वारदात को चार दिन बीत चुके हैं लेकिन अब तक पुलिस की छह जांच टीमें बदमाशों तक नहीं पहुंच पाई हैं। हालांकि पुलिस का दावा है कि इनपुट के आधार पर वे बदमाशों को नजदीक हैं, जल्द मामले का खुलासा कर दिया जाएगा।

बुधवार को बाइक सवार चार नकाबपोश बदमाशों ने कंपनी के कार्यालय पर 53 राउंड फायरिंग कर दी थी। तड़के 4:30 बजे दो बाइकों पर सवार होकर आए बदमाशों ने आठ मिनट तक गोलियां चलाई थीं और मौके से भाग गए थे। एक के बाद एक गोलियां लगने से कार्यालय के चार मंजिला भवन की खिड़कियों और छज्जों के शीशे व कांच का मुख्य द्वार चकनाचूर हो गया था। कंपनी के मालिक सिमरनजीत सिंह की शिकायत पर सदर थाना पुलिस ने केस दर्ज करते हुए जांच के लिए कुल छह टीमों का गठन किया गया था। वारदात के बाद सोशल मीडिया पर गैंगस्टर दीपक नांदल की ओर से वारदात की जिम्मेदारी ली गई थी। इसके पोस्ट भी वायरल हो रहे हैं। इसे लेकर भी पुलिस टीम अलग से जांच कर रही है।
विज्ञापन





पुलिस के पास है फुटेज
वारदात के बाद पूरा दिन पुलिस ने अल्फा सिटी के कई सीसीटीवी चेक किए। पुलिस के पास आरोपियों की फुटेज भी आ चुकी हैं। इसके बाद भी पुलिस अभी तक आरोपियों तक नहीं पहुंच पाई है। कंपनी के कर्मचारियों के अनुसार, बदमाश सुबह 4.29 बजे आए थे और वारदात को अंजाम देने के बाद 4.38 बजे मौके से भाग गए थे। म्यूजिक कंपनी के मालिक का नाम सिमरनजीत सिंह ने बताया कि सुबह 4:30 बजे उनके पास कार्यालय से सुरक्षा गार्ड का फोन आया था, उसने बताया कि बाहर से बाइक सवार बदमाशों ने फायरिंग कर रहे हैं। इसके बाद उन्होंने ही 112 पर कॉल करके पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन
विज्ञापन





सुरक्षा में चूक

अल्फा सिटी में प्रवेश के लिए कुल चार गेट हैं। इन पर हर समय सुरक्षा गार्ड तैनात रहते हैं। इसके बावजूद बदमाश अंदर आए, फायरिंग की और चले गए। अब सवाल यह उठता है कि जब सुरक्षा गार्ड तैनात हैं तो बदमाश हथियार लेकर अंदर कैसे आ गए और चले कैसे गए। उनके आने और जाने के बाद किसी ने भी उन्हें नहीं टोका। इधर, स्थानीय लोगों ने सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठा दिए हैं।






पुलिस की टीमें यूपी और अन्य जिलों में दबिश दे रही हैं। जल्द मामले का खुलासा किया जाएगा। आरोपियों से संबंधित जो इनपुट पुलिस को मिले हैं, उन्हीं के आधार पर जांच की जा रही है। - गंगाराम पूनिया, एसपी करनाल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed