फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Six people trapped in the lift of the mini secretariat for 20 minutes, the woman's health deteriorated

लघु सचिवालय की लिफ्ट में 20 मिनट तक फंसे छह लोग, महिला की बिगड़ी तबियत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 14 Sep 2022 02:24 AM IST
विज्ञापन
Six people trapped in the lift of the mini secretariat for 20 minutes, the woman's health deteriorated
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

करनाल। लघु सचिवालय के खंड-2 की लिफ्ट मंगलवार दोपहर अचानक बंद हो गई। लिफ्ट बंद होने से दो बच्चों सहित छह लोग अंदर फंस गए। करीब 20 मिनट तक लिफ्ट बंद रहने से अंदर फंसी एक महिला की तबियत बिगड़ गई। जिसे बाहर निकालने के बाद प्राथमिक उपचार दिया गया, जिससे राहत मिली।
दोपहर करीब साढ़े 12 बजे बिजली कटने के कारण लिफ्ट बंद हो गई। अंदर फंसे विकास नगर के आशीष ने बताया कि वह अपनी पत्नी पूजा और बेटी के साथ रोजगार विभाग में कुछ काम से आए थे। काम होने के बाद जब वे वापस जा रहे थे तो लिफ्ट के अंदर फंस गए। उनके साथ अपने परिवार के अलावा तीन अन्य लोग थे। दम घुटने के कारण उनकी पत्नी पूजा की तबियत बिगड़ने लगी। काफी देर तक अंदर से आवाज लगाने पर जब किसी ने दरवाजा नहीं खोला तो उन्होंने अंदर से दरवाजे पर जोर-जोर से हाथ और पैर मारना शुरू कर दिया। दरवाजा खटखटाने की आवाज सुनकर बाहर भीड़ इकट्ठी हुई तो लोगों ने कड़ी मशक्कत करके दरवाजा खोला और अंदर फंसे सभी छह लोगों को निकाला।
विज्ञापन

बाहर नहीं था गार्ड, सायरन भी नहीं बजा
आशीष ने बताया कि लिफ्ट के अंदर से उन्होंने सायरन बजाने का भी प्रयास किया। लेकिन सायरन नहीं बजा। लिफ्ट का पंखा भी खराब था। बाहर आकर देखा तो कोई सिक्योरिटी गार्ड भी नहीं था। उन्होंने कहा कि यदि लोग प्रयास न करते तो उनकी पत्नी की तबियत और खराब हो सकती थी। 20 मिनट अंदर फंसे रहने के बाद उनकी पत्नी बात करने की स्थिति में नहीं थी। लिफ्ट में फंसे लोगों को लघु सचिवालय परिसर में पीने के लिए पानी भी नहीं मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन

खंड-1 की लिफ्ट भी कई दिनों से खराब
इधर, लघु सचिवालय के खंड-1 जहां उपायुक्त, अतिरिक्त उपायुक्त और पुलिस अधीक्षक सहित कई विभाग के अधिकारी बैठते हैं। इसकी भी तीन में से एक लिफ्ट खराब है। एक लिफ्ट को सुरक्षा कर्मियों ने केवल अधिकारियों के लिए आरक्षित किया है। अन्य दो में से एक (डीआईपीआरओ कार्यालय के साथ) लिफ्ट के खराब होने से लोगों को परेशानी होती है।
लिफ्ट में जो भी खराबी है उसे दूर कराया जाएगा। सभी लिफ्ट की मरम्मत कराएंगे। सुरक्षा गार्ड भी कार्य समय में तैनात रहेगा।
-डॉ. वैशाली शर्मा, एडीसी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed