फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Six people, including doctors dengue couple

डॉक्टर दंपति सहित छह लोगों को डेंगू

Sat, 09 Nov 2013 11:22 PM IST
घरौंडा
घरौंडा Updated Sat, 09 Nov 2013 11:22 PM IST
विज्ञापन
Six people, including doctors dengue couple
घरौंड़ा में मौसम का मिजाज बदलने के बाद भी कस्बे व आसपास के गांवों में डेंगू बुखार थमने का नाम नहीं ले रहा। शनिवार को एक डॉक्टर दंपति सहित आधा दर्जन लोगों को डेंगू होने का मामला सामना आया है। ये सभी करनाल व दिल्ली में अपना उपचार करा रहे हैं।
विज्ञापन


स्वास्थ्य विभाग की ओर से डेंगू बुखार को रोकने के लिए कोई ठोस कदम नहीं उठाने पर लोगों में काफी रोष दिखाई दे रहा है। पिछले दो माह से पूरे क्षेत्र में डेंगू का प्रकोप फैला हुआ है। स्वास्थ्य विभाग ने खानापूर्ति के लिए शहर में मात्र सर्वे करवाकर कार्य की इतिश्री कर दी लेकिन डेंगू को रोकने के लिए कोई उपाय नहीं किया। नगर के लोग बार-बार शहर में फॉगिंग कराने की मांग करते थक चुके हैं लेकिन विभाग ने लोगों की बात नहीं सुनी।
विज्ञापन


डेंगू से अब तक 19 लोगों की मौत हो चुकी है और कस्बे के सौ से ज्यादा मरीज अपना इलाज करवा चुके हैं। जिलेभर की बात की जाए तो सरकारी आंकड़ों के अनुसार लगभग छह सौ के सैंपल लिए गए हैं और दो सौ लोगों को पुष्टि हो चुकी है। हालांकि सरकारी आंकड़ों में निजी अस्पतालों का डाटा नहीं है, इसमें अगर निजी का डाटा जोड़ दिया जाए तो संख्या हजारों में हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


शनिवार को हरिपुरा मोहल्ला निवासी लेबोरेट्री चलाने वाले चांद पहल व उनकी पत्नी सुनीता पहल को भी डेंगू ने चपेट में ले लिया है, वहीं, बाली नगर निवासी नवीन जैन को भी डेंगू की पुष्टि हो गई है, जोकि दिल्ली में अपना उपचार करा रहे हैं। शहर में डेंगू के मामले दिन-प्रतिदिन सामने आ रहे हैं। लोगों का कहना है कि डेंगू लोगों के लिए घातक साबित हो रहा है, लेकिन स्वास्थ्य विभाग इस बीमारी को रोकने में नाकाम साबित हो रहा है।


पिछले दो माह पूरे क्षेत्र में बुखार का पूरा कहर पनप रहा है और विभाग कोरे आश्वासनों के सिवाय कुछ नहीं कर रहा है। उन्होंने विभाग पर आरोप लगाते हुए कहा कि समय रहते विभाग बुखार को रोकने के लिए कोई ठोस कदम उठा लेता तो लोगों को दिक्कत सहन नहीं करनी पड़ती। पूरे क्षेत्र में डेंगू बुखार पनप रहा है लेकिन अभी तक फॉगिग तक नहीं हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed