फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Six lakh rupees were cheated in the name of sending abroad

Karnal News: विदेश भेजने के नाम पर ठगे छह लाख रुपये

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 16 May 2025 03:20 AM IST
विज्ञापन
Six lakh rupees were cheated in the name of sending abroad
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

करनाल। विदेश भेजने का झांसा देकर सीएचडी सिटी निवासी एक व्यक्ति से करीब छह लाख रुपये ठग लिए। आरोपियों ने न तो वीजा दिलवाया और न रुपये लौटाए।
जिसे विदेश भेजना था उस बेटी की बीमारी से मौत के बाद पीड़ित ने रुपये वापस मांगे तो आरोपियों ने झूठे मुकदमों में फंसाने की धमकी दी। पुलिस ने तीन आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी की धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। सीएचडी सिटी निवासी नरेश पाल ने पुलिस अधीक्षक को दी शिकायत में बताया कि मार्च-अप्रैल 2024 में इंस्टाग्राम पर एक विज्ञापन के जरिये उसका संपर्क सेक्टर-35 चंडीगढ़ स्थित फेदरटच ओवरसीज कंपनी से हुआ। कंपनी के प्रतिनिधियों ने उसे कनाडा में पीआर दिलवाने का भरोसा दिलाया और बार-बार कॉल कर विश्वास में लिया।
पहले नरेश ने 11 जून 2024 को उसकी बेटी राशि के दस्तावेज भेजे और विश्वास में आकर सैनिक स्कूल कुंजपुरा के पास कंपनी के प्रतिनिधियों को 5.50 लाख रुपये नकद और कुछ दस्तावेज सौंप दिए। बाद में उन्होंने 1.56 लाख रुपये ऑनलाइन ट्रांसफर किए। इस दौरान आरोपियों ने उनसे कुछ खाली कागजों पर भी हस्ताक्षर करवा लिए।
विज्ञापन

नरेश पाल ने बताया कि नवंबर 2024 में नरेश पाल की बेटी राशि की बीमारी के चलते मृत्यु हो गई। जब उसने कंपनी से रुपये लौटाने की गुहार लगाई, तो उसे सिर्फ 1.11 लाख रुपये लौटाए गए। बाकी रकम लौटाने में टालमटोल की गई और झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकियां दी गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed