फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   six day remand extend of 600 crore scam accused

आढ़तियों के रुपए देने के मामले में रामदेव इंटरनेशनल राइस मिलर नरेश को 6 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 18 Oct 2020 02:06 AM IST
विज्ञापन
six day remand extend of 600 crore scam accused
करनाल। रामदेव इंटरनेशनल राइस मिल के मालिक नरेश कुमार को पुलिस ने शनिवार को कोर्ट में पेश कर सिटी थाना में दर्ज दूसरे मामले में छह दिन के रिमांड पर लिया है। इस मामले में आरोपी नरेश कुमार को करनाल अनाज मंडी के आढ़तियों के करीब 11 करोड़ रुपए देने हैं। यह मामला 2016 में सिटी थाना में दर्ज कराया गया था। इससे अलग डीएफएससी करनाल द्वारा दर्ज कराए गए मामले में पुलिस कोई रिकवरी नहीं कर पाई है। बताया जा रहा है कि छह दिन के पुलिस रिमांड के बाद यमुनानगर, पानीपत, जींद, उत्तर प्रदेश की पुलिस आरोपी नरेश को प्रोडक्शन वारंट पर लेगी।
विज्ञापन

बता दें कि रामदेव इंटरनेशनल राइस मिल के मालिक नरेश कुमार पर 600 करोड़ रुपये की देनदारी है, जिसमें 414 करोड़ रुपये आरोपी को छह बैंकों के देने हैं। इस संबंध में दिल्ली सीबीआई ने मामला दर्ज है। वहीं करीब 200 करोड़ रुपये आरोपी ने यमुनानगर, पानीपत, करनाल जींद उत्तर प्रदेश के आढ़तियों के देने हैं। रामदेव इंटरनेशनल राइस मिलर आरोपी नरेश कुमार मूल रूप से गांव बल्ला का रहने वाला है। आर्थिक अपराध शाखा करनाल के संदीप कुमार ने बताया कि 2016 में आढ़तियों द्वारा सिटी थाना में आरोपी नरेश कुमार के खिलाफ एक मामला दर्ज कराया गया था, जिसमें आरोप है कि आरोपी ने धान के रुपये नहीं दिए हैं। इस मामले में आरोपी नरेश कुमार को छह दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है। इससे पहले आरोपी को सात दिन और फिर एक दिन की रिमांड पर लिया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed