फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Six children of DAV school participated in the scout camp.

Karnal News: डीएवी स्कूल के छह बच्चे स्काउट शिविर में छाए

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 17 May 2024 06:35 AM IST
विज्ञापन
Six children of DAV school participated in the scout camp.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

निगदू। हरियाणा-पंजाब सेंटर तारा देवी में हरियाणा राज्य पुरस्कार टेस्टिंग शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें माता राम प्यारी डीएवी पब्लिक स्कूल निगदू के छह बच्चों ने भाग लिया। कैंप के दौरान बच्चों ने हर क्रियाकलाप में भाग लिया। शिविर में 230 बच्चों ने भाग लिया। प्रधानाचार्य संजय शर्मा ने बताया कि इस प्रकार के शिविर का आयोजन करने से बच्चों में प्रतिभा बढ़ती है। स्वयं काम करने का उत्साह बढ़ता है। समाज को एक नई दिशा में दशा प्रदान करने का काम करते हैं।

स्काउट को ईमानदारी के साथ-साथ सामाजिक कार्यों व समाज के विभिन्न संदेशों को आत्मसात करके अपना जीवन जीना चाहिए। उन्होंने बताया कि राज्य पुरस्कार शिविर को करने के बाद ही बच्चे आगे प्री-राष्ट्रपति टेस्टिंग में भाग ले सकेंगे। स्काउट से बच्चों में ईमानदारी से काम के प्रति निष्ठा बढ़ती है। इस प्रकार के शिविरों के करने से बच्चे व अभिभावक दोनों प्रसन्न होते हैं और उनका मनोबल बढ़ता है। स्काउट मास्टर रमेश चंद ने बताया कि इस शिविर के दौरान बच्चों ने तारा देवी मंदिर, जाखू मंदिर व हिमाचल प्रदेश विधान सभा व अन्य स्थलों का भ्रमण किया और जंगल के रास्ते से ट्रैकिंग की। प्रधानाचार्य संजय शर्मा ने कहा कि इस तरह के कार्यक्रम में हमारे विद्यालय की गतिविधियां पहले दे रही है और भविष्य में भी रहेगी जिससे बच्चों का भविष्य सुनहरा हो सके और उन्हें हर क्षेत्र में कामयाबी मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed