फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Six accused arrested for snatching five thousand rupees

पांच हजार रुपये छीनने वाले छह आरोपी काबू

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 23 Jan 2022 02:54 AM IST
विज्ञापन
Six accused arrested for snatching five thousand rupees
चांद सराय क्षेत्र में कार सवार दो युवकों पर ईंट से हमला कर उनकी कार का शीशा तोड़कर पांच हजार रुपये छीनने वाले छह आरोपियाें को पुलिस ने पकड़ लिया है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार 17 जनवरी को गांव घोघड़ीपुर निवासी मंदीप शर्मा ने शिकायत दी थी कि 16 जनवरी की रात को वह बुआ के लड़के रमन शर्मा निवासी लुधियाना की कार से सेक्टर-8 स्थित मंगल कॉलोनी जा रहे थे। चांद सराय में एक मोड़ पर करीब आठ लड़कों ने अचानक उनकी कार को रुकवा लिया और ईंट से हमला कर उनकी कार का शीशा तोड़ दिया। इसके बाद आरोपी उनसे पांच हजार रुपये छीनकर फरार हो गए थे। शिकायत पर सिटी थाना में केस दर्ज कर लिया गया था।

मामले की जांच करते हुए पुलिस ने 21 जनवरी को आरोपी अमन उर्फ अंगद, रोहित, विकास उर्फ बिल्ला, टीनू उर्फ लक्की, नीरज उर्फ गंजा निवासी डेहा बस्ती चांद सराय व शिवम उर्फ कटप्पा निवासी मंगल कालोनी पार्ट-02 को चांद सराय से काबू कर लिया। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि नशा पूर्ति के लिए उन्हें रुपये चाहिए तो उन्होंने इस वारदात को अंजाम दिया। उनके दो अन्य साथियों गौरव उर्फ चटनी व शिवा निवासी चांद सराय भी उनके साथ थे। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से छीने गये रुपयों में से कुछ रुपये बरामद कर लिए। जबकि बाकी रुपयों को आरोपियों ने नशा पूर्ति के लिए खर्च कर दिए। फरार दोनों आरोपियों को पकड़ने के लिए गश्त की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed