फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Six accused arrested for robbing priest held hostage wearing police uniform

पुलिस की वर्दी पहन बंधक बनाकर पुजारी को लूटने वाले छह आरोपी गिरफ्तार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 08 Nov 2022 02:18 AM IST
विज्ञापन
Six accused arrested for robbing priest held hostage wearing police uniform
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

करनाल। पुजारी को बंधक बनाकर लूट की वारदात को अंजाम देने वाले छह आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। वारदात के आठ माह बाद पुलिस ने आरोपियों को पकड़कर मामले का खुलासा किया है। आरोपी दिन में रेकी करने के बाद रात में वारदात को अंजाम देते थे। इस दौरान गिरोह के एक-दो सदस्य पुलिस की वर्दी भी पहनते थे और खुद को सीआईए स्टाफ बताकर वारदात करते थे। तीन आरोपियों को न्यायालय में पेश करने के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है, जबकि तीन आरोपियों को रिमांड पर लिया है।
पुलिस की डिटेक्टिव स्टाफ इंचार्ज उप निरीक्षक अनिल कुमार ने बताया कि आरोपियों ने 11 मार्च 2022 की रात को डेरा बाबा रामचंद्र तखाना के पुजारी रामचंद्र गिरी को पिस्तौल के बल पर बंधक बनाकर लूटा था। टीम ने एएसआई राजीव कुुमार की अध्यक्षता में आरोपी लाडी, करोड़ा राम, नसीब वासी पटियाला पंजाब, विनोद कुमार, मंगा, सावर वासी शहजादपुर अंबाला को कैथल जेल से प्रोडक्शन वारंट पर लेकर गिरफ्तार किया। आरोपियों को पुलिस रिमांड पर लिया गया। पूछताछ में आरोपियों ने वारदात का खुलासा किया। जांच में सामने आया है कि आरोपियों के खिलाफ कैथल में चोरी व लूट के नौ मामले दर्ज हैं। इनमें आरोपी गिरफ्तार हो चुके थे और फिलहाल जेल में सजा काट रहे थे। आरोपियों के कब्जे से 2400 रुपये की नगदी बरामद हुई है। आरोपी करोड़ा, लाडी व नसीब को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। अन्य तीन आरोपियों का रिमांड जारी है।
विज्ञापन

रात को करते थे वारदात
पूछताछ में सामने आया कि आरोपी ज्यादातर गांव के बाहर बने डेरों पर चोरी व लूट की वारदातों को अंजाम देते हैं। वारदात को अंजाम देने से पहले आरोपी मोटरसाइकिल पर सवार होकर उस जगह की रेकी करते हैं और बनाई गई योजना के अनुसार रात के समय पिस्तौल के बल पर वारदात को अंजाम देकर मौका से फरार हो जाते हैं। इस दौरान आरोपियों में से कुछ व्यक्ति पुलिस की वर्दी में होते हैं और कुछ व्यक्ति साधारण कपड़ों में होते हैं। आरोपी डेरे में घुसने के लिए अपने आप को पुलिस की सीआईए की टीम बताते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह था मामला
11 मार्च 2022 को तरावड़ी स्थित तखाना के पुजारी बाबा रामचंद्र गिरी रात को अपने मंदिर के कमरे में सोया था। रात के समय करीब एक बजे उसको किसी अज्ञात व्यक्ति ने दरवाजा खोलने के लिए बाहर से आवाज लगाई। जैसे ही उसने दरवाजा खोला तो उसके सामने चार अज्ञात व्यक्ति थे। जिनमें से दो ने खाकी वर्दी पहनी थी और एक के हाथ में पिस्तौल थी। आरोपी उसके कमरे में आ गए और उसके कमरे से आठ हजार रुपये नकद, एक मोबाइल फोन व दो टीन देसी घी के लूट कर व पुजारी को कमरे में बंद करके फरार हो गए। पुजारी की शिकायत पर केस दर्ज करके पुलिस मामले की जांच कर रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed