{"_id":"630e76d3f75b2912e74e6c24","slug":"sister-s-photo-was-put-on-whatsapp-28-thousand-grabbed-in-the-name-of-treatment-karnal-news-knl119535375","type":"story","status":"publish","title_hn":"व्हाट्सएप पर बहन की फोटो लगा, इलाज के नाम पर 28 हजार हड़पे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
व्हाट्सएप पर बहन की फोटो लगा, इलाज के नाम पर 28 हजार हड़पे
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
करनाल। व्हाट्सएप पर चचेरी बहन की फोटो लगाकर अपनी दोस्त के इलाज के नाम पर युवक से 28 हजार रुपये ठगने का मामला सामने आया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।
सेक्टर-13 निवासी राजीव मल्होत्रा ने साइबर पुलिस थाने में दी शिकायत में बताया कि उसकी सबमर्सिवल पंप की फैक्टरी आईटीआई के पीछे है। 26 अगस्त की दोपहर तीन बजे उसके मोबाइल पर एक मैसेज आया। जिस पर उसकी चचेरी बहन की फोटो लगी थी। उसने मैसेज में लिखा कि उसकी दोस्त अस्पताल में दाखिल है। उसे अभी 28 हजार रुपये की जरूरत है। जिसके बाद उसने उसके पास बैंक खाता नंबर भेजा जो जसप्रीत सिंह सेठी का था। उसने उसके खाते में 28 हजार रुपये डलवा दिए। जब वह फैक्टरी से रात को घर पहुंचा तो उसने चचेरी बहन को फोन कर पूछा कि अब उसकी दोस्त की तबीयत कैसी है तो उसने बताया कि इस तरह का कोई मैसेज उसने नहीं भेजा था।