फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Sister-in-law and niece beaten and taken hostage

Karnal News: भाभी और भतीजी से मारपीट कर बनाया बंधक

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 03 Jun 2024 05:28 AM IST
विज्ञापन
Sister-in-law and niece beaten and taken hostage
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


करनाल। एक महिला अपनी बेटी को देवर के घर से ले जाने लगी तो देवर ने दोनों के साथ मारपीट कर बंधक बना लिया। पड़ोसियों ने पुलिस बुलाकर उन्हें छुड़वाया। सिटी थाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

पुलिस को दी शिकायत में सौदा पुर गांव निवासी प्रीति ने बताया कि उसके पति आत्मा की 2019 में मौत हो गई थी। उसकी तीन लड़कियां हैं। उसका पति मरने से पहले उसकी बड़ी बेटी कंवलजीत कौर को देवर सिमरजीत सिंह के पास छोड़कर गया था। 14 साल से उसकी बेटी देवर के घर रह रही है। उसकी बेटी ने कुछ दिन पहले उसके पास फोन किया था तो वह बेटी के पास चली गई। इसके बाद उसने देवर सिमरजीत से कहा कि वह अपनी बेटी को लेकर जाएगी।
विज्ञापन

इस बात पर उसने झगड़ा शुरू कर दिया और कहा कि बेटी को लेकर गई तो वह आत्महत्या कर लेगा, जिसमें तुम्हारा नाम लिख दूंगा। एक जून को जब वह अपनी बेटी को ले जाने लगी तो उसके देवर ने उसका मोबाइल छिपा लिया और दीवार में सिर मारने लगा। इसके बाद उसे व उसकी बेटी को कमरे में बंद कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed