{"_id":"68e2cb78c6987155bc0484dd","slug":"singing-hymns-and-praising-babas-glory-karnal-news-c-18-knl1008-753039-2025-10-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: भजन गाकर किया बाबा की महिमा का गुणगान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: भजन गाकर किया बाबा की महिमा का गुणगान
Mon, 06 Oct 2025 01:18 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
Updated Mon, 06 Oct 2025 01:18 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
करनाल। श्री राम मंदिर सेक्टर-8 में आयोजित कार्यक्रम में अनु खट्टर ने भजन गाया। सुशील मदान ने भजन गाकर बाबा की महिमा का गुणगान किया। वीणा सेठ ने भी भजन गाकर भाव विभोर कर दिया। रविवार सुबह पंडित हरीश आचार्य ने श्रद्धालु निशांत, शानू शर्मा और गरिमा से भोलेनाथ का पंचामृत स्नान करवा कर बेलपत्र, तुलसी व मंजरी अर्पित कर पूजा करवाई। सायंकाल में सुंदरकांड का पाठ हुआ। मुरारी बत्रा ने बताया कार्तिक मास का शुभारंभ आठ अक्तूबर से होगा। पांच नवंबर तक आयोजन होगा। पंडित अनिल द्विवेदी एवं पंडित हरीश आचार्य कार्तिक कथा सुनाएंगे। जसपाल सिंह, हरविंदर कौर, रविंद्र बत्रा, सर्वेश, सीमा बंसल, संतोष, मुरारी बत्रा, चंद्र बत्रा, संतोष और नीरज कपूर मौजूद रहे। संवाद