फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Simran of Kalampura made her mark in athletics

Karnal News: कलामपुरा की सिमरन ने एथलेटिक्स में जमाई धाक

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 08 Jul 2025 02:56 AM IST
विज्ञापन
Simran of Kalampura made her mark in athletics
कलामपुरा की सिमरन ने एथलेटिक्स में जमाई धाक
- राज्य व जिलास्तरीय प्रतियोगिताओं में जीत चुकीं कई पदक, पीटी ऊषा जैसी धावक बनने का सपना
विज्ञापन

उभरती प्रतिभा
संवाद न्यूज एजेंसी
करनाल। एथलेटिक्स प्रतियोगिताओं में कलामपुरा गांव की सिमरन युवाओं के लिए प्रेरणा बनकर उभरी हैं। वह 1500 मीटर दौड़ व पांच हजार मीटर क्रॉस कंट्री स्पर्धा की खिलाड़ी हैं। पीटी ऊषा की तरह बेहतरीन धावक का सपना देखने वाली सिमरन ने छह वर्ष पहले खेलों में कॅरिअर की शुरुआत की। सिमरन ने बताया कि वह 15 व 16 जुलाई को कर्ण स्टेडियम में फेडरेशन की ओर से होने वाली राज्य स्तरीय सीनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप में प्रतिभाग करेंगी।
उन्होंने हाल ही में जनवरी माह में मेरठ में आयोजित राष्ट्रीय प्रतियोगिता के वरिष्ठ वर्ग में 10 किलोमीटर क्रॉस कंट्री में भाग लिया। उनके मुख्य कोच सतीश पंघाल ने बताया कि जब वह कर्ण स्टेडियम आई थी तो उसका दौड़ने का हुनर अन्य खिलाड़ियों से अलग था। इसी प्रतिभा को तराश कर उन्हें बेहतर एथलीट बनाने के लिए लगातार अभ्यास व दौड़ की बारीकियां बताई गईं। आज सिमरन अपनी उपलब्धियों के दम पर पहचान बनाई हुई हैं।
विज्ञापन

वह खेल मैदान में सबसे ज्यादा समय देकर पसीना बहाती हैं। सिमरन ने बताया कि वह अपने पिता संजय की प्रेरणा से खेलों में आईं, उनकी मां भी उन्हें हौसला देती हैं। इस समय वह बीएससी स्पोर्ट्स की पढ़ाई कर रही हैं। 1500 मीटर में उनका बेहतर समय चार मिनट 47 सेकंड है। वहीं क्रॉस कंट्री कनिष्ठ वर्ग छह किलोमीटर में 20 मिनट 40 सेकेंड तथा वरिष्ठ वर्ग की 10 किलोमीटर क्रॉस कंट्री में 34 मिनट 30 सेकेंड का उनका रिकॉर्ड है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सिमरन की उपलब्धियां
- 2022 राज्य स्तर पर स्वर्ण पदक, नॉर्थ जोन की 1500 मीटर स्पर्धा में कांस्य पदक जीता।
- 2023 में बिहार बोधगया में आयोजित राष्ट्रीय क्रॉस कंट्री स्पर्धा में रजत पदक जीता।
- 2024 में अंडर 20 जूनियर क्रॉस कंट्री में 10 किलोमीटर स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीत नेशनल में जगह बनाई।
- 2025 में वरिष्ठ वर्ग में 10 किलोमीटर क्रॉस कंट्री में भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed