{"_id":"6196bed27892f35fd57c06a9","slug":"simran-akhil-and-hrithik-got-the-title-of-best-player-karnal-news-knl90057693","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिमरन, अखिल और रितिक को मिला सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी का खिताब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिमरन, अखिल और रितिक को मिला सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी का खिताब
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
इंद्री। शहीद ऊधम सिंह राजकीय महाविद्यालय में चल रही वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का वीरवार को समापन हुआ। प्रतियोगिता के दूसरे दिन फैंसी ड्रेस, ऊंची कूद और दौड़ के मुकाबले हुए। महिला सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी का खिताब जीतने पर सिमरन को 1500 रुपये की नकद राशि देकर सम्मानित किया गया।
वहीं पुरुषों में सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी का खिताब अखिल व रितिक शर्मा को मिला। विद्यार्थियों के अलावा प्राध्यापकों ने भी प्रतियोगिताओं में हिस्सा लिया। महिला प्राध्यापकों की रेस में प्रो. कोहली प्रथम, प्रो. रचना द्वितीय और प्रो. अनिला ढिल्लों तृतीय रही। वहीं पुरुष प्राध्यापकों में प्रो. संदीप प्रथम, प्रो. रणधीर द्वितीय और प्रो. नरेश तृतीय स्थान पर रहे।
ये रहे परिणाम : लड़के
- ऊंची कूद : अजय प्रथम, मनीष द्वितीय, सागर तृतीय
- 100 मीटर दौड़ : अखिल प्रथम, शुभम द्वितीय, गौरव तृतीय
ये रहे परिणाम : लड़कियां
- 100 मीटर दौड़ : सोनिया प्रथम, मुस्कान द्वितीय, रवीना तृतीय
- थ्री लैग रेस : अनु और मेघा प्रथम, शिवानी और शालू द्वितीय, सिमरण और सोनिया तृतीय
- ऊंची कूद : सिमरन प्रथम, रवीना द्वितीय, निशा तृतीय