फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Silver umbrella offered on Hartalika Teej

Karnal News: हरतालिका तीज पर चढ़ाया चांदी का छतर

Tue, 26 Aug 2025 01:54 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल Updated Tue, 26 Aug 2025 01:54 AM IST
विज्ञापन
Silver umbrella offered on Hartalika Teej
11....  भगवान उमेश्वर महादेव मंदिर की  जलहेरी पर चांदी की परत चढ़ाई गई। स्वयं - फोटो : samvad
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


करनाल। पुरानी अनाज मंडी स्थित प्राचीन उमेश्वर महादेव मंदिर में हरतालिका तीज धूमधाम से मनाई गई। भगवान उमेश्वर महादेव पर चांदी का छतर चढ़ाया गया, वहीं जलहेरी पर भी चांदी की परत चढ़ाई गई।
मंदिर कमेटी एवं श्रद्धालुओं की ओर से संकल्प लिया गया था कि हरतालिका तीज पर उमेश्वर महादेव पर चांदी का छतर चढ़ाया जाएगा। सोमवार को विधि-विधान के साथ इस संकल्प को पूरा किया गया। मंदिर के पुजारी पंडित दीपक पांडे ने बताया कि भाद्रपद शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को हरतालिका तीज का व्रत किया जाता है। महिलाएं इस दिन भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा कर वैवाहिक सुख और पति की दीर्घायु का आशीर्वाद लेती हैं। यह व्रत दांपत्य जीवन में प्रेम व सौहार्द बनाए रखने के लिए महत्वपूर्ण माना जाता है।
विज्ञापन

मंदिर के मुख्य सेवक देसराज गुप्ता ने बताया कि उमेश्वर महादेव मंदिर करीब सौ वर्ष पुराना है और हाल ही में मंदिर कमेटी ने इसका जीर्णोद्धार करवाया है। भगवान शिव के उमेश्वर महादेव मंदिर के साथ ही बाबा श्याम का मंदिर भी स्थित है। श्रद्धालु पहले भोलेनाथ के दर्शन करते हैं और उसके बाद बाबा श्याम के विग्रह के दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त करते हैं। सावन के महीने में यहां दूर-दूर से भक्तजन पहुंचकर धार्मिक अनुष्ठानों का हिस्सा बन रहे हैं। करनाल ही नहीं बल्कि आसपास के क्षेत्रों से भी भक्त यहां दर्शन के लिए पहुंचते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस अवसर पर पदम सैन गुप्ता, सुरेश जैन, कैलाश चंद गुप्ता, सुरेंद्र गुप्ता, बृज लाल गर्ग, राजेश गर्ग, महेंद्र गुप्ता, अनिल गर्ग, रामकरण गोयल, विनोद गोयल, आकाश, अशोक सिंघला, पवन गुप्ता, राजेश सिंघला, रजनीश गुप्ता, पंकज गोयल, जगमाल गुप्ता, रामकिशन गुप्ता, विनोद गर्ग, नरेश गुप्ता और हरीश के साथ अन्य श्रद्धालु उपस्थित रहे।

11....  भगवान उमेश्वर महादेव मंदिर की  जलहेरी पर चांदी की परत चढ़ाई गई। स्वयं

11....  भगवान उमेश्वर महादेव मंदिर की  जलहेरी पर चांदी की परत चढ़ाई गई। स्वयं- फोटो : samvad

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed