{"_id":"6711874b66ef47b57c0f09b4","slug":"silver-of-private-buses-crowd-of-passengers-gathered-karnal-news-c-18-knl1008-500728-2024-10-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: निजी बसों की चांदी, यात्रियों की उमड़ी भीड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: निजी बसों की चांदी, यात्रियों की उमड़ी भीड़
विज्ञापन
- करनाल डिपो की 95 समेत जिले से 250 रोडवेज बसें पंचकूला पहुंचीं
माई सिटी रिपोर्टर
करनाल। जिले में वीरवार को परिवहन व्यवस्था निजी बसों के सहारे ही रही। ऐसे में बस सोसायटी की चांदी रही। सवारियों से खचाखच भरने के बाद ही बसों को मार्ग पर दौड़ाया गया। इससे लोगों को भी देरी होने के कारण परेशानी झेलनी पड़ी। इधर, हरियाणा रोडवेज की बस चलने के समय पर भी काउंटर पर निजी बसें ही लगीं, इनके फेरे दोगुने के करीब रहे।
इसके अलावा दूसरे जिलों व ऐसे मार्ग जहां के लिए सोसायटी की निजी बसों को परमिट नहीं है, उन मार्गों पर यात्रियों को बसों की कमी के कारण परेशानी झेलनी पड़ी। वीरवार को रोडवेज की अधिकतर बसें पंचकूला ही गईं। इनमें करीब 12 हजार सवारियां मुख्यमंत्री के शपथ ग्रहण समारोह में हिस्सा लेने के लिए पहुंचीं। करनाल जिले से 250 रोडवेज बसें रवाना हुईं। इनमें 95 बसें करनाल डिपो की रहीं। जबकि 50 बसें दिल्ली, 60 झज्जर और 40 बसें फतेहाबाद डिपो की शामिल की गईं।
विदित हो कि करनाल जिले में रोडवेज की 145 बसें हैं, इसके अलावा 65 बसें निजी सोसायटी की हैं, जिन पर रोजाना सैकड़ों मार्ग पर करीब 60 हजार लोग सफर करते हैं। वीरवार को पंचकूला में होने वाले आयोजन और सरकारी छुट्टी के कारण स्कूल और कॉलेज भी बंद हैं। ऐसे में केवल उन लोगों को ही दिक्कत झेलनी पड़ी, जिन्हें इमरजेंसी में या अपनी नौकरी के कारण रोजाना सफर करना पड़ता है।
विज्ञापन
ऑटो रिक्शा और टैक्सी चालकों ने वसूला किराया
शहर में ग्रामीण मार्गों पर बसों की कमी होने के कारण ज्यादातर थ्री व्हीलर एवं ऑटो रिक्शा इन मार्गों पर चले। इसके अलावा नेशनल हाईवे-44 पर टैक्सी संचालकों का वर्चस्व रहा। इन वाहनों पर यात्रियों से मनमाना किराया भी वसूला गया। सामान्य दिनों में ये 45 रुपये पानीपत व कुरुक्षेत्र तक का किराया लेते हैं। लेकिन वीरवार को भीड़ होने व बसों की कमी के कारण 60 रुपये तक किराया वसूला गया।