फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Silence will have to be broken if a crime is committed: CJM

अपराध होने पर तोड़ने होगी चुप्पी : सीजेएम

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 05 Mar 2025 02:06 AM IST
विज्ञापन
Silence will have to be broken if a crime is committed: CJM
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

करनाल। महिला एवं बाल विकास विभाग की ओर से मंगलवार को केंद्रीय मृदा लवणता अनुसंधान संस्थान (सीएसएसआरआई) के सभागार में स्त्री-पुरुष समानता नागरिक दायित्व विषय पर राज्य स्तरीय कार्यशाला आयोजित की गई।
इसमें मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव डॉ. इरम हसन ने कहा कि कार्यस्थल पर यौन उत्पीड़न के मामले में सबसे पहले आंतरिक कमेटी को शिकायत करना जरूरी है। यौन उत्पीड़न केवल पुरुष ही नहीं, महिला अथवा ट्रांसजेंडर भी कर सकता है। महिलाओं को अपने साथ अपराध होने पर चुप्पी तोड़नी होगी।
विज्ञापन

मुख्य वक्ता एवं वरिष्ठ पत्रकार धर्मेंद्र भदौरिया ने कहा कि आज भी कई जगह महिलाओं के साथ समानता का व्यवहार नहीं किया जाता। देश में प्रति मिनट कहीं न कहीं महिलाओं के साथ कोई न कोई अपराध हो रहा है। लेखिका पूनम अरोड़ा ने कहा कि स्त्रियों को अधिकार दिलाने में साहित्य की ऐतिहासिक भूमिका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

लेखक शम्स तबरेजी ने कहा कि बदलते समय में महिलाओं को निर्णय लेने के लिए किसी से पूछने की आवश्यकता नहीं है।
डीएसपी मीना कुमारी ने कहा कि पुलिस महिलाओं की सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध है। जनसंपर्क अधिकारी राजीव रंजन ने कार्यशाला के विषय पर विचार रखे। मौके पर जिला कार्यक्रम अधिकारी सीमा प्रसाद, जिला परिषद की डिप्टी सीईओ रोजी, सीडीपीओ राजबाला मोर, संतोष, जिला बाल संरक्षण अधिकारी रीना फौगाट, संरक्षण अधिकारी सुमन नैन, गुरमीत आदि मौजूद रहे।ो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed