{"_id":"650373a4066fc7092b0a10cf","slug":"sikris-glory-dominates-south-koreas-film-industry-karnal-news-c-18-knl1008-218883-2023-09-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: दक्षिण कोरिया के फिल्म उद्योग में छाए सीकरी के गौरव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: दक्षिण कोरिया के फिल्म उद्योग में छाए सीकरी के गौरव
विज्ञापन
दक्षिण कोरिया के फिल्म उद्योग में छाए सीकरी के गौरव
- पिता बोले- हमें अपने बेटे पर गर्व, दूसरे देश में जाकर चमका रहा देश का नाम
संवाद न्यूज एजेंसी
तरावड़ी। कहते हैं इंसान अपने जीवन में कितनी भी मेहनत क्यों न कर ले पर समय से पहले और भाग्य से अधिक किसी को कुछ नहीं मिलता। जिले के छोटे से गांव सीकरी के रहने वाले गौरव शर्मा की कहानी भी कुछ ऐसी है। वह एमडीयू रोहतक से अपनी शिक्षा पूरी करके दक्षिण कोरिया अपनी किस्मत आजमाने पहुंच गए। जिसके बाद गौरव ने पहले वहां पर कोरियन भाषा सीखी और फिल्मी पर्दे पर अपना मकसद आजमाने के लिए निकल पड़े। कुछ ही वर्षों की मेहनत के बाद गौरव शर्मा कोरिया में जब अभिनय करने लगे तो लोगों को उनका अभिनय खूब पसंद आया और उस देश में रहने वाले लोगों के गौरव हीरो बनते चले गए। अब तक गौरव कोरियन भाषा में कई फिल्मों में काम कर चुके हैं। यू-ट्यूब पर भी उनकी फिल्मों को काफी पसंद किया जाता है।
गौरव शर्मा के पिता अशोक शर्मा खाद्य आपूर्ति विभाग तरावड़ी कार्यालय में निरीक्षक के पद पर कार्यरत हैं। उन्होंने कहा कि हमने कभी नहीं सोचा था कि हमारा बच्चा कोरिया में जाकर हीरो बन जाएगा। पर हमारा परिवार भगवान की भक्ति में विश्वास रखता है। जिसका परिणाम अब सामने है। दक्षिण कोरिया के जितने भी बड़े राजनेता हैं, गौरव शर्मा से मुलाकात कर फख्र महसूस करते हैं। वहां के फिल्मी कलाकार भी गौरव शर्मा के साथ काम करना काफी पसंद करते हैं।