फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Sikhs ended the atrocities of Mughals: Manohar

सिखों ने खत्म किया मुगलों का अत्याचार : मनोहर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 19 May 2024 06:16 AM IST
विज्ञापन
Sikhs ended the atrocities of Mughals: Manohar
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन


करनाल। पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने शनिवार को हरियाणा सिख गुरुद्वारा प्रबंधन कमेटी की ओर से आयोजित कार्यक्रम को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि जब भी देश और समाज पर कोई संकट आया है सिख समाज हमेशा सीना तान कर खड़ा रहा है। सिख समाज ने मुगलों के अत्याचार को खत्म करने और लोगों को जागरूक करने का काम किया। प्रथम पातशाही गुरुनानक देव जी से लेकर 10वीं पातशाही गुरु गोविंद सिंह तक ने लोगों को जागरूक किया। इनके बलिदान के कारण ही देश बच पाया है।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने इतिहास को तोड़ मरोड़ कर पेश किया। कांग्रेस के बहकावे में न आएं। ये झूठ बोलने वाले लोग हैं। इसके अलावा कतलेहड़ी गांव में हुई जनसभा के दौरान मनोहर लाल को उनके वजन के बराबर करीब 85 किलो 300 ग्राम लड्डुओं से तोला गया। मौके पर ठाकुर महीपाल राणा, मास्टर लाल सिंह, सरपंच चौ. सुनील कादियान व चौ. सुरेन्द्र कादियान मौजूद रहे। पूर्व सीएम को राजूपत समाज की ओर से वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप, रोड समाज ने गुरु ब्रह्मानंद, ब्राह्मण समाज ने भगवान परशुराम, सिख समाज की ओर से गुरु नानक देव जी की, वाल्मीकि समाज ने महर्षि वाल्मीकि, सैन समाज ने सैन भगत, प्रजापत समाज ने दक्ष प्रजापत की तस्वीर भेंट की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed