{"_id":"62928d52fbdca11181378ad3","slug":"shyam-baba-has-come-at-your-door-i-have-brought-your-ardas-at-your-feet-karnal-news-knl109729455","type":"story","status":"publish","title_hn":"09. श्याम बाबा तेरे दर पे आया हूं चरणों में तेरे अरदास लाया हूं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
09. श्याम बाबा तेरे दर पे आया हूं चरणों में तेरे अरदास लाया हूं
विज्ञापन
करनाल। ‘बोलो हारे के सहारे की जय, तीन बाणधारी की जय, नीले के सवार की जयघोष के साथ श्री श्याम बाबा के संकीर्तन में श्रद्धालु खूब झूमे। मौका था डिवाइन बैंक्वट हाल में न्यू श्री श्याम युवा मंडल की ओर से एक श्याम खाटू श्याम के नाम संकीर्तन का। संकीर्तन में श्री श्याम बाबा का गुणगान करते हुए पंडित पवन शर्मा ने बाबा की महिमा का गुणगान किया।
उन्होंने बोलो-बोलो प्रेमियों श्याम बाबा की जय। तू कृपा कर बाबा तेरे दर पे आऊंगा। हारा हूं बाबा मुझे तुझ पे भरोसा है। श्याम बाबा तेरे दर पे आया हूं चरणों में तेरे अरदास लाया हूं गाकर सभी को भोर विभोर किया। शाहबाद से आए श्रवण राज ने श्याम इतनी कृपा बरसा दो और तुम्हारी शरण मिल गई सांवरे गाकर बाबा का गुणगान किया। कुरुक्षेत्र से आए हर्ष गोयल ने आयेगा आयेगा आयेगा नीला चढ़ सांवरा आयेगा। आयो सांवरियों सरकार नीले पे चढ़ के। छाई काली घटा तो साथी हमारा कौन बनेगा, तुम न सुनोंगे तो कौन सुनेगा गाकर सभी को झूमने पर मजबूर कर दिया।
शनिवार शाम को पंडित विनोद शास्त्री ने विशेष पूजा कर रामा मदान और अन्य सदस्यों से जोत प्रचंड करवाई। लाडवा से आये श्याम प्रेमी अमित ने कोलकता से आये गेंदा, गेंदी, गुलाब, देसी गुलाब, सेवंती, मोगरा, चंपा, चमेली, जूही, स्वर्णकमल, तुलसी और मेवों की 31 मालाओं से श्री श्याम बाबा का श्रृंगार किया। कार्यक्रम के अंत में श्रद्धालुओं ने भंडारे में प्रसाद ग्रहण किया। इस अवसर पर अमन शर्मा, रामा मदान, पवन मदान, प्रवीन मदान, बंटी शाह, अली शाह, मन्नी बतरा, राहुल, राजू, लक्की, हरि ओम, हैप्पी, दीपक सैनी, मुकेश गिरधर, सचिन सचदेवा, राजेश, जतिन कालडा और नितिन कालड़ा का विशेष सहयोग रहा।