फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Shutting down the old bus stand and operating the buses from the new station located outside the city

पुराने बस अड्डे को बंद कर शहर के बाहर स्थित नए अड्डे से किया बसों का संचालन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 08 Sep 2021 02:26 AM IST
विज्ञापन
Shutting down the old bus stand and operating the buses from the new station located outside the city
करनाल। किसानों की महापंचायत और लघु सचिवालय के घेराव के आह्वान के चलते शहर के मध्य स्थित पुराने बस अड्डे को बंद रखा गया। सुबह कुछ शहरवासी जब बस अड्डे पर पहुंचे तो निकासी गेट बंद मिला। अड्डा परिसर सुनसान था। जिला प्रशासन ने मंगलवार को पुराने बस अड्डे की बजाय बलडी बाईपास स्थित नए बस अड्डे से बसों के संचालन के आदेश दिए हुए थे। हरियाणा रोडवेज करनाल डिपो की कुल 132 बसों में से 60 बसें जिला प्रशासन ने एक दिन के लिए ले ली। जिसके कारण डिपो में यात्रियों के लिए महज 72 बसें बची। इन बसों का संचालन भी नए बस अड्डे से होने के कारण शहर में प्रवेश नहीं हुआ। करनाल रोडवेज डिपो की रोजाना करीब दस लाख रुपये की आमदनी होती है। मंगलवार को बसों का सही ढंग से संचालन नहीं हो पाने की वजह से आमदनी की उम्मीद नहीं।
विज्ञापन

जीटी रोड पार करने के लिए की मशक्कत
करनाल। राष्ट्रीय राजमार्ग पार कर सेक्टर-9 की ओर जाने वाले दुपहिया वाहन चालकों को मंगलवार पूरा दिन भटकना पड़ा। किसानों की ओर से लघु सचिवालय के घेराव की चेतावनी की वजह से पुलिस प्रशासन ने सेक्टर 12 क्षेत्र को पूरी तरह सील कर दिया। जीटी रोड के वे बिंदू जिनसे शहरवासी आते-जाते थे उन पर बैरिकेड्स लगाकर पुलिसकर्मी तैनात कर रखे थे। जाट धर्मशाला के समीप भी जीटी रोड पर चढ़ने नहीं दिया गया। यहां एक पुराने कच्चे रास्ते से दुपहिया वाहन चालक, पैदल व साइकिल से लोग जीटी रोड के फुटपाथ पर चढ़े।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed