फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Shubham won silver in Khelo India University Games

Karnal News: खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स में शुभम ने जीता रजत

Sat, 03 Jun 2023 02:53 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल Updated Sat, 03 Jun 2023 02:53 AM IST
विज्ञापन
Shubham won silver in Khelo India University Games
मुकेश राणा
विज्ञापन


करनाल। गांव बरास के तलवारबाज 21 वर्षीय शुभम ने लखनऊ में आयोजित खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स में रजत पदक जीतकर जिले एवं राज्य का नाम रोशन किया है । करीब तीन साल पहले शुभम के पिता अशाेक का सड़क हादसे में देहांत हो गया। इसके बाद भी उन्होंने हार नहीं मानी और लगातार कड़ी मेहनत के दम पर बेहतर प्रदर्शन करते रहे।
शुभम ने बताया कि उन्होंने इस प्रतियोगिता में गुरुनानक देव यूनिवर्सिटी अमृतसर की ओर भाग लिया। अब वह सात-आठ जून को यूनिवर्सिटी में ही वर्ल्ड यूनिवर्सिटी के लिए ट्रायल देंगे। फिलहाल शुभम पढ़ाई के साथ साथ ब्वॉयज स्पोर्ट्स कंपनी (आर्मी स्पोर्ट्स इंस्टीट्यूट) पुणे में तलवारबाजी की बारीकियां सीख रहे हैं। जहां पर उन्हें राजस्थान के फेंसिंग कोच धर्मेंद्र और रूसी कोच एवगेनी प्रशिक्षण दे रहे हैं। शुभम का लक्ष्य चीन में होनी वाली वर्ल्ड यूनिवर्सिटी के मुकाबलों में स्वर्ण पदक हासिल करना है।
विज्ञापन

-----
करनाल घूमने के चक्कर में किया सफर शुरू
शुभम ने बताया कि आमूपुर गांव का रहने वाला उनका दोस्त मनप्रीत सिंह निसिंग स्थित गीता निकेतन विद्यापीठ स्कूल में तलवारबाजी करता था। उसके बाद वह करनाल आने लगा। शुभम भी शहर में घूमने फिरने के लिए उनके साथ आने लगा। उसके बाद तलवारबाजी में उनका रूझान बढ़ता गया और उन्होंने 2011 में अपने हाथों में तलवार उठा ली। तीन साल की कड़ी मेहनत के बाद ही उनका चयन ब्वॉयज स्पोट्र्स कंपनी में हो गया। जहां पर वह 2016 से प्रशिक्षण ले रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----
चाचा-चाची ने बिखरने नहीं दिया परिवार
शुभम ने बताया कि करीब तीन साल पहले उनका पिता का देहांत हो चुका है। माता मंजू के कंधों पर दो बेटों और एक बेटी की जिम्मेदारी आ गई। परिवार के सामने मुसीबतों का पहाड़ खड़ा था। ऐसे में उनके चाचा प्रदीप और चाची पूनम रानी ने हर कदम पर साथ दिया। संयुक्त परिवार हाेने से उन्हें किसी प्रकार की कोई परेशानी नहीं आने दी। शुभम को देख उसका छोटा भाई यश भी तलवारबाजी में भविष्य तलाश रहा है।

----
ये है शुभम की उपलब्धियां

स्टेट जूनियर फेंसिग चैंपियनिशप 2015 रोहतक गोल्ड, 2016 फतेहाबाद गोल्ड, 2015 रोहतक कांस्य, 2014 पंचकूला रजत, नेशनल प्रतियोगिता 2016 भोपाल स्वर्ण, 2017 हैदराबाद स्वर्ण, शोलापुर स्वर्ण, 2018 ग्वालियर रजत, 2022 सोनीपत कांस्य, यूनिवर्सिटी चैंपियनशिप 2019 जम्मू-कश्मीर टीम गोल्ड, ओडिसा खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स गोल्ड, अमृतसर 2021 रजत, बंगलुरु खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स स्वर्ण, 2022 जम्मू-कश्मीर स्वर्ण पदक हासिल किया। इसके अलावा अंतरराष्ट्रीय स्तर पर 2015 सिंगापुर में टीम गोल्ड व थाईलैंड, बुल्गारिया, बेहरीन, चाइना, दुबई, कतर, उज्बेकिस्तान में प्रतिभागिता भी कर चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed