फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Shubham Sunriser team won the match by 22 runs

Karnal News: शुभम सनराइजर टीम ने 22 रन से जीता मैच

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 08 May 2024 04:57 AM IST
विज्ञापन
Shubham Sunriser team won the match by 22 runs
- साहिल बिसला ने झटके सर्वाधिक पांच विकेट
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

करनाल। क्रिकेट एसोसिएशन करनाल की ओर से मंगलवार को आयोजित मैच में शुभम सनराइजर टीम ने 22 रन से मैच जीत लिया। टीम की ओर से साहिल बिसला ने सर्वाधिक पांच विकेट लेकर टीम को जीत दिलवाई। शुभम टीम से भव्या मलिक ने सर्वाधिक 62 रनों की पारी खेली।


राणा ब्रदर्स अकादमी मेरठ रोड पर आयोजित हॉट वैदर प्रतियोगिता में सुबह के समय आयोजित इस मैच में टॉस जीतकर शुभम टीम ने पहले बल्लेबाजी करने करने का फैसला लिया। शुभम टीम ने निर्धारित 40 ओवर में 248 रन का लक्ष्य रखा। जवाब में वंश इलेवन टीम 37.3 ओवर में 226 रन बनाकर ऑल आउट हो गई। हालांकि वंश की टीम से भौमिक ने 71 गेदों में सर्वाधिक 77 रन बनाए। यथार्थ ने 46 रन बनाए। दोनों ने वंश इलेवन टीम के लिए 123 रनों की साझेदारी की लेकिन साहिल बिसला की पांच विकेट की बदौलत यह प्रयास नाकाफी रहा। सचिव अजय कुमार गुप्ता ने बताया कि हरियाणा क्रिकेट एसोसिएशन से मान्यता प्राप्त करनाल क्रिकेट एसोसिएशन द्वारा समय-समय पर खिलाड़ियों की प्रतिभा को तराशने के लिए यह प्रतियोगिताएं करवाई जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed