फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Shri Ramcharitmanas group recitation done in memory of Acharya Balaram Shandilya

Karnal News: आचार्य बलराम शाण्डिल्य की स्मृति में किया श्री रामचरितमानस सामूहिक पाठ

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 01 Aug 2025 12:50 AM IST
विज्ञापन
Shri Ramcharitmanas group recitation done in memory of Acharya Balaram Shandilya
संस्कृत वेद विद्यालय आयोजित कार्यक्रम के मुख्यातिथि पवन शर्मा पहलवान को स्मृति चिह्न देते आयोजक
कुरुक्षेत्र। संस्कृत वेद विद्यालय के संस्थापक आचार्य बलराम शाण्डिल्य की स्मृति में वेद विद्यालय की ओर से श्रीरामचरितमानस के सामूहिक पाठ का आयोजन किया गया। विद्यालय के आचार्य नरेश कौशिक के सान्निध्य में सभी वेदपाठी छात्रों के साथ रामचरितमानस का पाठ संंपन्न हुआ।
विज्ञापन


कार्यक्रम में मुख्य यजमान के रूप में आचार्य बलराम शाण्डिल्य का परिवार उपस्थित रहा। कार्यक्रम में मुख्यातिथि के रूप में हरियाणा साहित्य एवं संस्कृति अकादमी के निदेशक डॉ. चितरंजन दयाल सिंह कौशल उपस्थित रहे। उन्होंने आचार्य बलराम शाण्डिल्य की ओर से वैदिक संस्कृति के उत्थान के लिए कृत कार्यों का विस्तार से वर्णन किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता सुप्रसिद्ध समाजसेवी एवं हरियाणा ब्राह्मणसभा के प्रधान पवन पहलवान ने की।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि श्रीरामचरितमानस केवल स्वयं के कल्याण के लिए नहीं अपितु संपूर्ण विश्व के कल्याण का मार्ग प्रशस्त करता है। उन्होंने कहा कि आचार्य बलराम शाण्डिल्य का जीवन हम सभी के लिए प्रेरणादायक है।
विज्ञापन
विज्ञापन


आचार्य नरेश कौशिक ने अतिथिमहानुभावों का सत्कार करते हुए उनके प्रति कृतज्ञता प्रकट की।

उन्होंने बताया कि प्रतिवर्ष की तरह इस वर्ष भी आचार्य बलराम शाण्डिल्य को श्रद्धांजलि देने के लिए एक अगस्त को वेद विद्यालय में विशाल कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा, जिसमें विद्यालय के सभी पूर्व छात्र उपस्थित रहेंगे और इसी अवसर पर पर संस्कृत विद्वानों को सम्मानित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed