फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Shree Ram was chanted in the procession

Karnal News: शोभायात्रा में लगे श्रीराम के जयकारे

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 21 Jan 2024 04:00 AM IST
विज्ञापन
Shree Ram was chanted in the procession
- अयोध्या के श्रीराम मंदिर में रामलला की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव की तैयारी जोरों पर
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
करनाल। अयोध्या में श्री रामलला की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा के उपलक्ष्य में नीलोखेड़ी विधानसभा के सांभली गांव में शोभा यात्रा का आयोजन किया गया। जिसका शुभारंभ स्वच्छ भारत मिशन हरियाणा के कार्यकारी वाइस चेयरमैन सुभाष चंद्र ने श्रीराम के जयकारों के साथ किया। 22 जनवरी को अयोध्या में राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा की तैयारी देशभर में की जा रही है। लोगों में इसको लेकर काफी उत्साह देखने को मिल रहा है।

राम मंदिर बनने की खुशी में देशभर में जगह-जगह उत्सव के रूप में कार्यक्रम किए जा रहे हैं। इसी को लेकर नीलोखेड़ी विधानसभा के सांभली गांव में राम मंदिर बनने की खुशी में शोभायात्रा निकाली गई। जिसमें ग्रामवासियों ने भाग लिया। सुभाष चंद्र ने कहा कि सभी सनातन धर्म के लोगों को पिछले 500 वर्ष से जिस क्षण का इंतजार था वो अब खत्म होने वाला है। उन्होंने कहा कि अब से साल में दो दीपावली मनाई जाएगी। एक दीपावली जो नवंबर में मनाई जाती है और उससे बड़ी दीपावली 22 जनवरी को मनाई जाएगी। मौके पर जगमाल सिंह, शेर सिंह, विनोद राणा, संजय, अशोक शर्मा, राकेश शर्मा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed