{"_id":"5f25c6418ebc3e63e5564f1f","slug":"show-pistole-and-loot-57-thousand-rupee-to-truck-driver-karnal-news-knl39401461","type":"story","status":"publish","title_hn":"पिस्तौल दिखाकर ट्रक घोड़ा चालक से की 57 हजार लूट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पिस्तौल दिखाकर ट्रक घोड़ा चालक से की 57 हजार लूट
विज्ञापन
कस्बे में पिस्तौल दिखाकर ट्रक घोड़ा चालक से 57 हजार रुपये लूट लिए गए। मोहम्मद सलीम निवासी सुल्तान नगर मेरठ (उतर प्रदेश) ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह अपने ट्रक घोड़ा में कोरसेन्ट लेने के लिए बल्ले वाली खान यमुनानगर जा रहा था। शुक्रवार रात करीब साढ़े ग्यारह बजे इंद्री लाडवा रोड पर गांव खानपुर के पास एक कार के ड्राईवर ने ओवरटेक कर कार उसके आगे अड़ा दी। कार से चार युवक उतरे जिनमें से दो के हाथों में चाकू और दो के हाथ मे पिस्तौल थे। पिस्तौल लिए दोनों युवक ट्रक की खिड़की खोलकर अंदर दाखिल हो गए। दोनों ने उससे 57 हजार व परिचालक से मोबाइल छीन लिया। चारों युवक एक दूसरे को बिलावल, अरशाद, मुजमिल और आजम के नाम से बुला रहे थे। वारदात को अंजाम देने के बाद लुटेरे करनाल की तरफ चल दिए। उसने ट्रक से उनकी कार का पीछा किया। जैसे ही समौरा के पास कार को ओवरटेक करने लगा तो ट्रक कार से जा भिड़ा। टक्कर लगते ही सभी लुटेरे कार छोड़कर फरार हो गए। पुलिस ने चारों युवकों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
मामले की जांच है जारी। सभी आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
-सतपाल सिंह, थाना प्रबंधक, इंद्री
विज्ञापन
मामले की जांच है जारी। सभी आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
-सतपाल सिंह, थाना प्रबंधक, इंद्री