फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Shot in rivalry, saved life by hiding

Karnal News: रंजिश में चलाईं गोलियां छिपकर बचाई जान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 20 Dec 2024 02:28 AM IST
विज्ञापन
Shot in rivalry, saved life by hiding
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

करनाल। रंजिश के चलते हांसी रोड पर देर रात कार में सवार युवकों पर दूसरे पक्ष ने हमला कर दिया और दो गोलियां भी चलाईं। गनीमत रही कि किसी को गोली नहीं लगी। सूचना मिलने पर डीएसपी सहित पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस को मौके पर एक गोली भी मिली थी।
पीड़ित हांसी रोड निवासी राहुल पंडित ने बताया कि मामला रंजिश से जुड़ा हुआ है। जिन लोगों ने उस पर हमला किया है। उन लोगों में से मुख्य आरोपी प्रवीन ने बीती 26 जनवरी को ध्रुव के भाई दीपक पर कर्ण गेट के पास जानलेवा हमला किया था। फिर उन्होंने उन पर हमला कर बदला लिया था और मई महीने में घरौंडा में प्रवीन के साथ मारपीट की।
विज्ञापन

इस केस में वह जेल गया था। 16 दिसंबर को ही वह जेल से पेरोल पर आया था। पुलिस को दी शिकायत में ध्रुव ने बताया कि वह राहुल के घर से रवि को घर छोड़ने जा रहा था। तभी एक गाड़ी ने उनकी गाड़ी को रोका।
विज्ञापन
विज्ञापन

गाड़ी में से आरोपी प्रवीन उर्फ कतलू, शुभम उर्फ पांच, नानू, रजत उर्फ वत्ता और सागर सहित अन्य लोग थे। उनके पीछे एक एक्टिवा भी थी। वे सभी उन्हें मारने के लिए उनके पीछे भागे तो वह भी गाड़ी से उतरकर भागने लगे।

इस दौरान आरोपियों ने उन पर दो गोली चलाई। गनीमत रही कि वह बच गए और एक अनजान व्यक्ति के घर में घुसकर उन्होंने जान बचाई। सिटी थाना प्रभारी प्रवीन कुमार ने बताया कि मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed