{"_id":"61df4154209f890df9394db8","slug":"shopkeepers-furious-over-removal-of-encroachment-karnal-news-knl95854456","type":"story","status":"publish","title_hn":"अतिक्रमण हटाने पर भड़के दुकानदार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अतिक्रमण हटाने पर भड़के दुकानदार
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
घरौंडा। नगरपालिका ने बुधवार को शहर में अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया। पालिका कर्मियों ने जब दुकानों के आगे रखे सामान को जब्त करना शुरू किया तो दुकानदारों ने जमकर विरोध किया। पालिका के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी। नपा कर्मचारियों व दुकानदारों के बीच झड़प भी हुई। नपा अधिकारियों ने चार दुकानदारों के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज करवा दी है।
सचिव रविप्रकाश शर्मा के निर्देश पर नगरपालिका कर्मचारियों ने बुधवार को रेलवे रोड सहित शहर के मुख्य मार्गों पर अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया। जिससे दुकानदारों में हड़कंप मच गया और उन्होंने अपना सामान समेटना शुरू कर दिया। एक तरफ नपा कर्मचारी दुकानों के सामने से सामान उठा रहे थे तो दुकानदारों ने इसका विरोध किया। नारेबाजी शुरू कर दी। जिसको लेकर दुकानदारों व नपा कर्मचारियों में तीखी झड़प हुई। दुकानदारों का कहना है कि नपा कर्मचारी उनको नाजायज परेशान कर रहे हैं, वहीं, नपा कर्मचारियों का कहना है कि दुकानदार दुकानों के सामने सामान रख लेते हैं। जिससे अतिक्त्रस्मण को बढ़ावा मिलता है। जिससे आम आदमी को आवागमन में भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है। नपा कर्मचारियों के साथ झड़प करने व सरकारी कामकाज में बाधा डालने पर चार दुकानदारों के खिलाफ शिकायत दर्ज करवा दी है।
नगरपालिका सचिव रविप्रकाश शर्मा ने बताया कि दुकानदारों कई बार को नोटिस भी दे चुके हैं, लेकिन दुकानदार बाज नहीं आ रहे हैं। बुधवार को अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया है और दुकानदारों का सामान जब्त किया गया है। इसके साथ ही झड़प करने वाले चार दुकानदारों के खिलाफ पुलिस में शिकायत दी गई है।