फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Shopkeeper got entangled in conversation and spent thousands of rupees in cash

Karnal News: दुकानदार को बातों में उलझा हजारों की नकदी उड़ाई

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 12 Dec 2024 01:25 PM IST
विज्ञापन
Shopkeeper got entangled in conversation and spent thousands of rupees in cash
करनाल। शहर में ओल्ड सुविधा वाली गली में एक दुकान से एक व्यक्ति करीब 28 हजार रुपये चोरी कर ले गया। यह वारदात सीसीटीवी में कैद हो चुकी है। दुकानदार ने इसकी शिकायत पुलिस को दे दी है। दुकानदार ने बताया कि उसकी हैंडलूम की दुकान है। एक बाइक सवार व्यक्ति सुबह ही उसकी दुकान पर आया। उसने हेलमेट पहना हुआ था। वह दुकान में आया और कुछ सामान लिया। वह उस व्यक्ति को सामान देने लगा तो उसने अपनी बाइक से एक काले रंग का थैला निकाला। इसके बाद दुकान में रखे बैग से रुपयों से भरा बाॅक्स निकालकर उस थैले में रख लिया। इसके बाद वह बोला कि सामान उसके घर के सदस्य ले जाएंगे। वह अब जा रहा है। उस बाॅक्स में करीब 28 हजार रुपये थे। वह उस बाॅक्स को चोरी कर ले गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed