{"_id":"68d1b7585601f472c5031445","slug":"shobha-yatra-taken-out-on-the-occasion-of-agrasen-jayanti-karnal-news-c-18-knl1008-744048-2025-09-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: अग्रसेन जयंती के उपलक्ष्य में निकाली शोभा यात्रा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: अग्रसेन जयंती के उपलक्ष्य में निकाली शोभा यात्रा
Tue, 23 Sep 2025 02:23 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
Updated Tue, 23 Sep 2025 02:23 AM IST
विज्ञापन
तरावड़ी। अग्रवाल धर्मशाला में सोमवार को अग्रवाल सभा की ओर से महाराजा अग्रसेन जयंती मनाई गई। महाराजा अग्रसेन की प्रतिमा को गंगाजल से स्नान करवाया गया और हवन यज्ञ किया गया। साथ ही हनुमान मंदिर से शोभा यात्रा निकाली गई। शोभा यात्रा में महाराजा अग्रसेन की झांकी, कुलदेवी महालक्ष्मी व 18 राजकुमार घोड़ों पर सवार होकर शोभा यात्रा सेलीब्रेशन पैलेस पहुंची। सभी अतिथियों को स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि गैलेक्सी बासमती चावल के एमडी विजय गोयल व राम राइस यूनिट के एमडी रविंद्र सिंगला, विशिष्ट अतिथि नरेश गर्ग व राघव इंडस्ट्रीज के राकेश गर्ग, प्रवीण गुप्ता, जानकी दास राइस मिल के. देवेंद्र सिंगला, नाथी राम गुप्ता, संरक्षक रोशन लाल गुप्ता, अनिल गुप्ता, राजकुमार तायल उपस्थित थे। संवाद
विज्ञापन