फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Shivering due to cold wave

Karnal News: शीतलहर से छूट रही कंपकंपी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 19 Jan 2025 02:13 AM IST
विज्ञापन
Shivering due to cold wave
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

करनाल। सर्दी का सितम जारी है। दोपहर तक घना कोहरा छाए रहने के कारण सूर्य के दर्शन नहीं हो पाए जिससे लोगों को शीतलहर का सामना करना पड़ा। हालांकि दोपहर बाद कुछ देर हल्की धूप निकली मगर शीतलहर के चलते उसका असर नहीं दिखा।
मौसम विभाग ने शनिवार सुबह से रविवार सुबह पांच बजे तक ज्यादा कोहरे की संभावना जताते हुए रेड अलर्ट जारी किया था। हालांकि सोमवार से मौसम फिर से करवट बदल लोगों को ठंड से राहत दिला सकता है। न्यूनतम तापमान 8.1 डिग्री जबकि अधिकतम तापमान 21.1 डिग्री दर्ज किया गया। 18 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलीं। जबकि दिन में 13 किलोमीटर तक की दृश्यता रही।
विज्ञापन

मौसम विभाग ने 22 जनवरी को बारिश और तेज हवाओं की संभावना जताई है। 24 जनवरी से मौसम साफ रहने की संभावना है। इसके बाद न्यूनतम और अधिकतम तापमान में वृद्धि होगी। जिससे लोगाें को ठंड से राहत मिलेगी। अनुमान है कि आगामी सप्ताह में अधिकतम तापमान 20 डिग्री से 24 डिग्री तक पहुंच जाएगा। न्यूनतम तापमान भी 10 डिग्री से ऊपर चला जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed