फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Shivani of women's college tops in poetry recitation

Karnal News: कविता पाठ में महिला कॉलेज की शिवानी अव्वल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 19 Mar 2024 02:31 AM IST
विज्ञापन
Shivani of women's college tops in poetry recitation
- जोनल स्तरीय कविता पाठ प्रतियोगिता में 13 महाविद्यालयों ने लिया भाग
विज्ञापन


माई सिटी रिपोर्टर
करनाल। गुरु नानक खालसा कॉलेज में युवा सांस्कृतिक एवं कार्यक्रम विभाग कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के सौजन्य से जोनल स्तरीय कविता पाठ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें करनाल एवं पानीपत के 13 महाविद्यालयों के विद्यार्थियों ने भाग लिया और स्वरचित कविताएं प्रस्तुत की।

कविता पाठ प्रतियोगिता में आर्य कॉलेज पानीपत की छात्रा खुशबू ने 3100 रुपए का प्रथम स्थान प्राप्त किया। राजकीय महिला महाविद्यालय करनाल की शिवानी ने 2100 का दूसरा पुरस्कार जीता व मेजबान कालेज की महक प्रीत कौर ने 1100 रुपए का तीसरा पुरस्कार जीता। आर्य कॉलेज पानीपत की ब्रह्माजया और केवीए डीएवी कॉलेज करनाल की कनिका ने संयुक्त रूप से सांत्वना पुरस्कार जीता।
विज्ञापन


कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के युवा सांस्कृतिक एवं कार्यक्रम विभाग के निदेशक डॉ. महा सिंह पूनिया ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। डॉ. महा सिंह पूनिया ने कहा कि जीवन में मंच का अभिन्न योगदान है। मंच के माध्यम से अनेक विद्यार्थियों ने अनेकों मुकाम हासिल किए हैं। मंच विद्यार्थियों को बहुमुखी रचनात्मक और अनुशासित प्रतिभाशाली बनता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कॉलेज के प्राचार्य डॉ. गुरिंदर सिंह ने कहा कि हमारे विद्यार्थी अत्यंत प्रतिभाशाली और अनुशासित हैं। कॉलेज सदैव विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास हेतु तत्पर है और हमारे विद्यार्थी नित्य नए पुरस्कार जीतकर कॉलेज का नाम रोशन कर रहे हैं। मंच का संचालन सांस्कृतिक गतिविधियों के प्रभारी डा. बीर सिंह और डा. बलजीत कौर ने किया। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के पूर्व एनएसएस कोऑर्डिनेटर डॉक्टर सीडीएस कौशल, प्रसिद्ध रंगकर्मी बृज शर्मा तथा अंतरराष्ट्रीय विद्वान महावीर प्रसाद शास्त्री ने निर्णायक की भूमिका निभाई। इस अवसर पर प्रो. चेष्टा, प्रो. अमनदीप, डा. प्रियंका, डा. दीपक कांबोज, डा. प्रवीण कौर, डा. कृष्णराम मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed