फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Bad company gradually destroys devotion: Devi Chitralekha

कुसंगति भक्ति को धीरे-धीरे कर देती है खत्म : देवी चित्रलेखा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 05 Oct 2026 01:15 AM IST
विज्ञापन
Bad company gradually destroys devotion: Devi Chitralekha
श्री खाटू श्याम कीर्तन मंडल की ओर से आयोजित श्रीमद्भागवत कथा में प्रवचन करती देवी चित्रलेखा। सं
करनाल। श्री खाटू श्याम कीर्तन मंडल की ओर से गोल्डन मोमेंट बैंक्वेट हॉल, सेक्टर-12 में चल रही श्रीमद्भागवत कथा का रविवार को हवन और भंडारे के साथ विश्राम हुआ। देवी चित्रलेखा ने इस मौके पर श्रद्धालुओं को संगति के महत्व का संदेश दिया। कहा कि अच्छी संगति व्यक्ति को भगवान की ओर ले जाती है, जबकि कुसंगति धीरे-धीरे उसे भक्ति और सद्मार्ग से दूर कर देती है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि मनुष्य के जीवन में यह तय करना जितना जरूरी है कि उसे किसका संग करना चाहिए, उससे कहीं अधिक महत्वपूर्ण यह जानना है कि उसे किसका संग नहीं करना चाहिए। संगति का सीधा प्रभाव व्यक्ति के विचार, व्यवहार, संस्कार और भक्ति पर पड़ता है।
विज्ञापन

इस दौरान देवी चित्रलेखा ने जब ‘राधे सदा मुझ पे रहमत की नजर रखना, तेरे चरणों में बीते मेरा हर एक पल रखना’ भजन गाया तो पूरा पंडाल मस्ती में झूम उठा।
अंकुर गुप्ता, आशीष गुप्ता, अक्षत गुप्ता, सुनील सिंगला, विकास सिंगला, प्रशांत गोयल, अनुभव बंसल, विपिन गुप्ता, भाविक गुप्ता, योगेश सिंगला, रजत गर्ग, नीतिश गोयल, रोहित गर्ग, कर्ण बंसल, सार्थक मित्तल आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

श्री खाटू श्याम कीर्तन मंडल की ओर से आयोजित श्रीमद्भागवत कथा में प्रवचन करती देवी चित्रलेखा। सं

श्री खाटू श्याम कीर्तन मंडल की ओर से आयोजित श्रीमद्भागवत कथा में प्रवचन करती देवी चित्रलेखा। सं

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed