फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Body of e-rickshaw driver found in roadside bushes

Karnal News: सड़क किनारे झाड़ियों में मिला ई-रिक्शा चालक का शव

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 05 Oct 2026 01:21 AM IST
विज्ञापन
Body of e-rickshaw driver found in roadside bushes
करनाल। मूनक रोड पर हकीकत नगर क्षेत्र में रविवार सुबह सड़क किनारे खेतों की झाड़ियों में 35 वर्षीय मंगलू का शव पड़ा मिला। सिर पर चोट के निशान हैं। सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और एफएसएल टीम को बुलाकर घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए। प्रथम दृष्ट्या पुलिस हत्या मानकर जांच कर रही है।
विज्ञापन

पिता रमेश ने बताया कि मृतक मंगलू बहादुर चंद कॉलोनी का रहने वाला था। परिजन के मुताबिक, शनिवार शाम करीब 5 बजे वह घर से निकला था। इसके बाद वह वापस नहीं लौटा। परिजन ने आसपास के क्षेत्र में उसकी तलाश की। उसके दोस्तों से भी जानकारी ली लेकिन उसका पता नहीं चला। रविवार सुबह उसके एक दोस्त का फोन आया कि मंगलू का शव सड़क किनारे पड़ा है। पिता ने उसके एक दोस्त पर हत्या में संलिप्त होने का आरोप लगाया है। परिजन का आरोप है कि मंगलू की हत्या करने के बाद शव को सड़क किनारे झाड़ियों में फेंका गया।
विज्ञापन

परिजन से जुड़े रामपाल के अनुसार, मंगलू ई-रिक्शा चलाकर परिवार का पालन-पोषण करता था। उसकी अभी शादी नहीं हुई थी। उसकी भाभी ने बताया कि शनिवार शाम मंगलू घर आया था। उसने चाय पी और किसी काम से जाने की बात कहकर घर से निकल गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

सदर थाना प्रभारी तरसेम ने बताया कि पुलिस को सड़क किनारे एक व्यक्ति का शव पड़ा होने की सूचना मिली थी। मृतक की पहचान मंगलू के रूप में हुई है। उसके सिर पर चोट के निशान मिले हैं। शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भेजा गया है। परिजनों के बयान और शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई की जाएगी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद मौत के कारणों की स्थिति स्पष्ट होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed