फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Shifting successful street vendors, people shopping

रेहड़ी शिफ्टिंग सफल, लोगों ने की खरीदारी

Wed, 02 Dec 2015 01:01 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,करनाल
ब्यूरो/अमर उजाला,करनाल Updated Wed, 02 Dec 2015 01:01 AM IST
विज्ञापन

शहर के लाइनपार क्षेत्र के वार्ड नंबर 17, 18, 19 की सड़कों पर लगने वाली सब्जी व फल फ्रूट की रेहड़ियां सोमवार को कैथल और काछवा पुल के नीचे शिफ्ट हो गई हैं। पहला दिन सफल रहा और लोगों ने नई जगह से ही सब्जियां खरीदी। निगम द्वारा शहर की सड़कों पर अस्थायी ठिकानों पर लगी रेहडिय़ों से बन रही जाम की स्थिति को देखते हुए उन्हें स्थायी ठिकाने देने के लिए काछवा व कैथल पुल के नीचे रेहड़ी लगाने की जगह दी थी।

विज्ञापन


इसके लिए निगम द्वारा रेहड़ी वालों को 50 रुपये फीस पर लाइसेंस भी जारी किए हैं। लेकिन कुछ रेहड़ी वालों ने अपनी ग्राहकी समस्या को बताते हुए काछवा व कैथल पुल के नीचे जाने के लिए थोड़ा वक्त मांगा था। लेकिन निगम की सख्ती के बाद सोमवार से ही दोनों पुलों के नीचे रेहडिय़ां लगनी शुरू गई हैं।
विज्ञापन


अतिक्रमण से मिलेगी निजात
नगर निगम के इस प्रयास से जहां लाइन पार क्षेत्र में सड़कों पर फैले अतिक्रमण से निजात मिली है। वहीं 15 लाख रुपये की लागत से बने वीरान पड़े फड़ों की रौनक बढ़ गई है। रेहड़ियों के शिफ्ट होने के बाद दूसरे दिन ग्राहकों की भीड़ रही। जिससे ग्राहकों के न आने से दुकानदारी प्रभावित होने की दलीलें दे रहे रेहड़ी वालों के चेहरे भी खिल उठे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


निगम ने बाकी रेहड़ी संचालकों को भी ट्रेड लाइसेंस के साथ अगले सप्ताह तक निर्धारित स्थानों पर ही रेहड़ी व फड़ी लगाने के निर्देश दे दिए हैं। निगम ने ऐसा न करने वाले रेहड़ी चालकों खिलाफ कार्रवाई करने की भी बात कही है। रेहड़ी फड़ी एसोसिएशन के प्रधान वीरेंद्र जांगड़ा ने बताया कि पुल के नीचे रेहडिय़ां लगने से रेहड़ी संचालकों की आमदनी बढ़ी है। जिससे सभी रेहड़ी संचालक खुश है।


काछवा पुल के नीचे 80 तो कैथल पुल के नीचे लगी 110 रेहडिय़ां
नगर निगम के आदेशों के बाद पहले ही दिन लाइसेंसशुदा 80 रेहड़ी संचालक अपने स्थायी ठिकानों पर काछवा पुल के नीचे शिफ्ट हो गए। वहीं कैथल पुल के नीचे 110 रेहड़ी संचालक पहुंचे। रेहड़ी वालों की मांग पर निगम ने पुल के नीचे मास्क व टावर लाइट की भी व्यवस्था कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed