फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Shankaracharya Avimukteshwarananda Saraswati

नाम बदलने से समस्याएं खत्म नहीें होंगी : शंकरा चार्य

Wed, 22 Feb 2023 02:18 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल Updated Wed, 22 Feb 2023 02:18 AM IST
विज्ञापन
Shankaracharya Avimukteshwarananda Saraswati
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


घरौडा। शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती ने हिंदू राष्ट्र के दावे पर सवाल खड़े किए हैं। शंकराचार्य ने कहा कि नाम बदलने से समस्याएं खत्म नहीं होंगी। राष्ट्रीय नदी होने के बावजूद गंगा में आज भी गंदे नाले का पानी डाला जा रहा है । गांव कोहंड में कौटिल्य पंडित के संस्थान में आयोजित एक धार्मिक कार्यक्रम में शंकराचार्य ने जाति व्यवस्था समाप्त करने को लेकर आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत द्वारा दिए गए बयान को लेकर भी केंद्र सरकार को निशाने पर लिया। उन्होंने कहा कि सरकार पहले जाति प्रमाणपत्र और जाति के नाम पर आरक्षण देना बंद करे। शंकराचार्य ने धार्मिक गद्दी से किए जा रहे चमत्कार के दावे को भी खारिज किया। उत्तरी भारत की शंकराचार्य पीठ के प्रमुख स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती ने कहा कि हरियाणा के 22 जिलों और राजधानी चंडीगढ़ में 24 अवतारों के धार्मिक स्थल स्थापित किए जाएंगे।

इसके लिए वे प्रदेश के सभी 22 जिलों में जाकर धर्म प्रचार कर रहे हैं। हरियाणा और पंजाब के धार्मिक डेरों के बारे में शंकराचार्य ने कहा कि धार्मिक व्यक्ति को धर्म का प्रचार करना चाहिए और राजनीतिक व्यक्ति को राजनीति का। लोग धार्मिक उपदेश स्वीकार करें। यदि कोई डेरा राजनीतिक भागीदारी करता है तो उसे नकार दें। शंकराचार्य ने धर्मगुरुओं द्वारा किए जा रहे चमत्कार के दावे को खारिज किया उन्होंने कहा कि यदि ऐसी शक्ति किसी के पास है तो वे लोगों की समस्याओं को खत्म करें। जादूगरी की कला या सम्मोहन शक्ति का प्रचार करने से किसी को कोई लाभ नहीं है। शंकराचार्य ने जाति व्यवस्था खत्म करने को लेकर भी केंद्र सरकार और आरएसएस पर सवाल उठाए ।शंकराचार्यों के अधिकारों को लेकर भी उन्होंने सरकार को कटघरे मे खड़ा किया। उन्होंने कहा की आज देश के सभी शंकराचार्यों के अधिकार छीन लिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed