फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Shahabad's daughter Navneet Kaur is an example of excellence in Indian women's hockey

Karnal News: शाहाबाद की बेटी नवनीत कौर भारतीय महिला हॉकी में उत्कृष्टता की मिसाल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 11 Dec 2025 01:47 AM IST
विज्ञापन
Shahabad's daughter Navneet Kaur is an example of excellence in Indian women's hockey
शाहाबाद। नवनीत कौर।
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

शाहाबाद। दृढ़ संकल्प और कड़ी मेहनत की जाए तो उत्कृष्टता की मंजिल हासिल की जा सकती है। यह कर दिखाया है भारतीय महिला हॉकी टीम की उपकप्तान नवनीत कौर ने, जो आज पूरे देश की बेटियों के लिए बड़ी ऑइकॉन बनी हुई है। शाहाबाद की बेटी नवनीत का भारतीय महिला हॉकी में सफर दृढ़ता, समर्पण और कौशल का प्रमाण है। 2017 से सीनियर टीम का हिस्सा रही नवनीत एक प्रमुख खिलाड़ी बन गई और वर्तमान में उप-कप्तान के रूप में सेवा कर रही हैं। लगातार कड़ी मेहनत और उल्लेखनीय प्रदर्शनों से उनका हॉकी में उनका कौशल निखर कर आया है।
वर्ष 2011 में जूनियर टीम में अपने कॅरिअर की शुरुआत करते हुए नवनीत ने जल्दी ही अपनी छाप छोड़ी। वे बताती है जूनियर विश्व कप (2013) में कांस्य पदक और जूनियर एशिया कप (2012) में रजत पदक जीता। सीनियर नेशनल में उनके प्रभावशाली प्रदर्शन के कारण 2014 में उन्हें सीनियर टीम में शामिल किया गया। शुरुआती चुनौतियों के बावजूद, उन्होंने धैर्य और मैदान के अंदर और बाहर दोनों जगह निर्णय लेने की तीव्र क्षमता का प्रदर्शन किया और टीम में अपनी जगह पक्की कर ली।
विज्ञापन

वर्ष 2017 में टीम में उनकी वापसी ने उनके कॅरिअर के सुनहरे दौर की शुरुआत को चिह्नित किया। मैदान पर नवनीत कौर का धैर्य, निर्णय लेने की क्षमता और जागरूकता उनकी सफलता के लिए महत्वपूर्ण रहे हैं, जिससे उन्होंने एफआईएच प्रो. लीग (2022 और 2023) और महिला विश्व कप (2022) में कई प्लेयर ऑफ द मैच पुरस्कार अर्जित किए साथ ही वह एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी (2018) में शीर्ष स्कोरर भी रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

नवनीत प्रमुख अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंटों में भी भारतीय टीम का एक अभिन्न अंग रही हैं। जिनमें टोक्यो 2020 ओलंपिक (भारत चौथे स्थान पर रहा), सीनियर विश्व कप (2018 और 2022), राष्ट्रमंडल खेल (2018 और 2022, कांस्य पदक के साथ), एशियाई खेल (2018 रजत और 2023 कांस्य), एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी (2018 रजत और 2023 स्वर्ण), एशिया कप (2017 स्वर्ण और 2022 कांस्य) में बेहतर प्रदर्शन किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed