फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Sewerage and water pipelines will be laid in eight legal colonies

Karnal News: आठ वैध कॉलोनियों में बिछेगी सीवरेज, पानी की पाइप लाइन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 09 Jun 2025 02:08 AM IST
विज्ञापन
Sewerage and water pipelines will be laid in eight legal colonies
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

करनाल। शहर में छह माह पहले वैध हुईं आठ नई कॉलोनियों में सीवरेज व पानी की पाइप लाइन बिछाई जाएगी। इसका लाभ आठ कॉलोनियों के साथ-साथ नगर निगम क्षेत्र में आने वाले तीन गांव उचाना, झिंझाड़ी और बलड़ी के लोगों को भी मिलेगा।
इस कार्य पर करीब 80 करोड़ रुपये की राशि खर्च होगी।
वार्ड एक व दो की कॉलोनियों में वसंत विहार, आरके पुरम पार्ट वन और टू, शक्ति पुरम, पालम कॉलोनी, मां भगवती कॉलोनी, बलजीत एंक्लेव, प्रीतमपुरा से पाइप लाइन व सीवरेज लाइन बिछेगी। वहीं राष्ट्रीय राजमार्ग 44 के साथ लगते तीन गांवों में भी इनका लाभ मिलेगा।
विज्ञापन

हालांकि नगर निगम की ओर से यह भी दावा किया जा रहा है कि यदि सरकार की ओर से शहर की और कॉलोनियां जल्द वैध कर दी जाती हैं तो उनमें भी यह सुविधा दी जाएगी। फिलहाल आठ कॉलोनियों व तीन गांवों में सीवरेज लाइन बिछाने का कार्य शुरू हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

करीब 40 किलोमीटर लंबी सीवर व पानी की पाइप लाइन बिछने से आठ हजार लोगों को लाभ मिलेगा। नगर निगम का दावा है कि यह कार्य अगले वर्ष दिसंबर माह के अंत तक पूरा कर लिया जाएगा जिसका टेंडर अलॉट हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed