{"_id":"68e95bd04086ffad6e0538cb","slug":"seven-players-from-the-district-won-medals-in-gymnastics-karnal-news-c-338-1-kn11015-123986-2025-10-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: जिम्नास्टिक में जिले के सात खिलाड़ियों ने जीते पदक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: जिम्नास्टिक में जिले के सात खिलाड़ियों ने जीते पदक
Sat, 11 Oct 2025 12:47 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
Updated Sat, 11 Oct 2025 12:47 AM IST
विज्ञापन
जिम्नास्टिक में जिले के सात खिलाड़ियों ने जीते पदक
संवाद न्यूज एजेंसी
करनाल। अंबाला में आयोजित तीन दिवसीय 58वीं हरियाणा राज्य स्तरीय विद्यालय खेल प्रतियोगिता में जिले के सात खिलाड़ियों ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए पदक जीते हैं। शानदार प्रस्तुति से करनाल की जिम्नास्टिक वर्ल्ड अकादमी के खिलाड़ियों ने तीसरा स्थान प्राप्त किया है।
प्रतियोगिता अंबाला छावनी के वार हीरोज स्टेडियम में आठ से 10 अक्तूबर तक आयोजित हुई। जिम्नास्टिक में महिला समूह प्रतियोगिता में जिले के खिलाड़ियों ने दूसरा व पुरुष वर्ग में तीसरा स्थान प्राप्त किया। महिला वर्ग में कशिश, अनन्या सचदेवा, पावर्ती, कनुप्रिया मोंगा, अनशिका शर्मा और पुरुष वर्ग में अमन और मोक्ष शामिल रहे। जिम्नास्टिक कोच मिस्टर विक्की ने बताया कि प्रतियोगिता में राज्य के विभिन्न स्कूलों के बच्चों ने भाग लिया।