{"_id":"698e0a21839db3244c08fdb0","slug":"seven-people-were-injured-in-a-dispute-between-two-parties-2026-02-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haryana: गेट को लेकर दो पक्षों में हुआ विवाद, जमकर चले ईंट पत्थर; सात लोग हुए घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haryana: गेट को लेकर दो पक्षों में हुआ विवाद, जमकर चले ईंट पत्थर; सात लोग हुए घायल
Thu, 12 Feb 2026 10:43 PM IST
शाहिल शर्मा
माई सिटी रिपोर्टर करनाल/इंद्री
माई सिटी रिपोर्टर करनाल/इंद्री
Published by: शाहिल शर्मा
Updated Thu, 12 Feb 2026 10:43 PM IST
सार
हरियाणा के करनाल में दो पक्षों में गेट को लेकर विवाद हुआ जिसके बाद दोनों पक्षों में जमकर ईंट-पत्थर चले। घटना की एक वीडियो भी सामने आई है।
विज्ञापन
दो पक्षों में हुआ पथराव
- फोटो : संवाद
विस्तार
सैयद छपरा गांव में इमामबाड़े के पीछे बनी गली के लगे गेट बंद करने को लेकर वीरवार को दो पक्षों के बीच विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि गांव के दो पक्षों में 28 मिनट तक जमकर ईंट-पत्थर चले। ऊपर खड़े लोगों ने ईंट बरसाई, वहीं नीचे गलियों में खड़े लोगों में लाठियां चलीं। इस दौरान गलियों में महिलाओं और बच्चों के बीच भगदड़ मच गई।
इस विवाद में महिलाओं समेत कुल सात लोग घायल हुए हैं। पुलिस के पहुंचने के बाद दोनों पक्षों में पथराव रुका। विवाद से गांव में शाम तक तनावपूर्ण माहौल रहा।
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, दोपहर के तीन बजे शुरू हुआ फसाद, करीब 3:27 बजे खत्म हुआ। विवाद में एक पक्ष की दो महिलाओं समेत पांच लोग घायल हैं, जबकि दूसरे पक्ष के दो लोगों को चोट लगी है जिनका इंद्री के अस्पताल में इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
विवाद के दौरान दोनों पक्षों के अलावा अन्य लोग अपने घरों में दुबक गए। लोगों ने 112 पर कॉल करके पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही 112 और ब्याना चौकी पुलिस टीम मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया।
इसलिए हुआ विवाद
एक पक्ष ने गली में लगे गेट का विरोध करते हुए उसे वेल्डिंग कर बंद करने का प्रयास किया। दूसरे पक्ष के लोगों को जब इसकी भनक लगी तो वे काम रुकवाने के लिए मौके पर पहुंच गए। इन लोगों का इस गली से आना-जाना था तो उन्होंने गेट खोलने की कोशिश की। बात बिगड़ते ही दोनों तरफ से पथराव शुरू हो गया और लाठियों का भी इस्तेमाल हुआ।
फिलहाल अभी तक दोनों पक्षों की ओर से पुलिस को कोई तहरीर नहीं दी गई है। घायलों के बयान दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। - विपिन कुमार, प्रभारी, इंद्री थाना

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन