फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Seven new dengue patients found

Karnal News: डेंगू के सात नए मरीज मिले

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 25 Oct 2024 02:47 AM IST
विज्ञापन
Seven new dengue patients found
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


करनाल। जिले में डेंगू के केस बढ़ते जा रहे हैं। वीरवार को सात नए मरीज मिले हैं। ऐसे में डेंगू के केसों का आंकड़ा 224 तक पहुंच चुका है। सरकारी व प्राइवेट अस्पतालों में बुखार के मरीजों की लाइन लगी है।
उप-सिविल सर्जन डॉ. अनु शर्मा ने बताया कि विभाग की टीमें रोजाना घर-घर जाकर मच्छर का लार्वा तलाश कर उन्हें नष्ट करवा रही है। साथ ही आमजन को डेंगू से बचाव बारे सचेत व जागरूक भी कर रही है। जिले में गठित टीमों ने अब तक 1153092 घरों को कवर कर लिया है। जिसमें से अभी तक 7645 घरों में लार्वा मिल चुका है और टीमों ने 3991 मकान मालिकों को नोटिस थमाया है। वहीं जिले में बुखार से पीड़ित 6891 संदिग्ध मरीजों के ब्लड सैंपल लेकर जांच की जा चुकी है। क्षेत्र में मच्छर प्रजनन स्थलों को चिह्नित कर व मच्छर प्रजनन रोकने के उपाय के बारे में आम जनता को जागरूक किया जा रहा है।
विज्ञापन


मच्छरों को पनपने से रोकने के उपाय
अपने घर के आस-पास पानी जमा न होने दें, क्योंकि खड़े पानी में ही मच्छर पनपता है। प्रत्येक रविवार को ड्राई डे मनाएं। कूलर, पशु व पक्षियों के पानी के बर्तनों होदी को अवश्य सुखाकर पानी भरें। यदि कूलर उपयोग में न लाये जा रहे हैं तो रगड़कर साफ करके सुखाकर ही रखें। पानी के भरे हुए तालाब व गड्ढों को मिट्टी से भर दें और यदि संभव न हो तो हर सप्ताह उस में काला तेल डाल दें। मच्छरों से बचाव के लिए पूरी बाजू के कपड़े पहनें, सोते समय मच्छरदानी का प्रयोग करें या मच्छर नाशक क्रीम का प्रयोग करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed