{"_id":"c75fab74c6c31f017d778f7048ef97a8","slug":"seven-lack-people-received-the-benefit-of-food-security-plan","type":"story","status":"publish","title_hn":"सात लाख को मिला खाद्य सुरक्षा योजना का फायदा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सात लाख को मिला खाद्य सुरक्षा योजना का फायदा
कुरुक्षेत्र
Updated Tue, 12 Nov 2013 01:06 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सरकार की राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अध्यादेश 2013 योजना का फायदा कुरुक्षेत्र जिला के 7 लाख 32 हजार 294 लोगों को मिला है। इस योजना के तहत लोगों को साबुत मसरी व चना की दालें भी मुहैया करवाई गई है।
जिला प्रशासन का प्रयास है कि सभी योग्य प्रार्थियों को सरकार की योजना का लाभ मिले। उपायुक्त निखिल गजराज सोमवार को बताया कि जिला खाद्य एवं आपूर्ति विभाग की तरफ से अक्तूबर माह में कुल एक लाख 55 हजार 497 राशन कार्ड धारकों के 7 लाख 32 हजार 294 सदस्यों को राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अध्यादेश 2013 की नीतियों के अनुसार लाभ दिया गया है।
इन लोगों को अक्टूबर माह में केंद्रीय व राज्य बीपीएल कार्ड धारकों को चार किलो प्रति सदस्य दो रुपये प्रति किलोग्राम के हिसाब से 676.5 टन गेहूं वितरित किया गया है।
विज्ञापन
इसी तरह एएवाई कार्ड धारकों को 382.5 टन गेहूं, 147.9 टन लेवी चीनी प्रति कार्ड तीन किलोग्राम 13 रुपये 50 पैसे प्रति किलोग्राम के हिसाब से मुहैया करवाई गई है। उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अध्यादेश 2013 को लागू करने के लिए प्राप्त इंकलुजन प्राथमिक परिवारों की सूचियां व सप्लीमेंटरी सूचियों के विरुद्ध घोषणा पत्र व क्लेम फार्म का कार्य भी पूरा करवाया जा चुका है।
शहरी क्षेत्रों में थानेसर से 7373, पिपली से 480, पिहोवा से 2299, लाडवा से 1492, शाहाबाद से 5061 क्लेम फार्म का समाधान किया गया है, जबकि ग्रामीण क्षेत्र में थानेसर से 3382, पिपली से 2241, बाबैन से 3894, लाडवा से 4134, अमीन से 3082, झांसा से 759, मथाना से 1290, पिहोवा से 6621, इस्माईलाबाद से 825, ठोल से 533, शाहाबाद से 5489 आपत्तियों व क्लेम का निपटारा किया गया है। उन्होंने बताया कि जिले में कुल 15 गैस एजेंसियां कार्यरत हैं।
मास अक्टूबर में कुल एक लाख 74 हजार 908 गैस उपभोक्ता दर्ज हैं। इनमें एक लाख 1236 डबल व 73 हजार 772 सिंगल गैस उपभोक्ता हैं। अक्टूबर मास में एक लाख 18 हजार 153 सिलेंडर प्राप्त हुए व एक लाख 19 हजार 430 गैस सिलेंडर उपभोक्ताओं को जारी किए गए। जिले में 1375 कॉमर्शियल गैस कनेक्शन हैं। जिले में 51 पेट्रोल पंप व 78 ईंट भट्ठे कार्यरत हैं।