फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Seven kilograms of marijuana were brought from Odisha to sell in Haryana.

Karnal News: हरियाणा में बेचने के लिए ओड़िसा से खरीदकर लाए थे सात किलो गांजा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 30 Sep 2025 12:52 AM IST
विज्ञापन
Seven kilograms of marijuana were brought from Odisha to sell in Haryana.
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

करनाल। ओड़िसा से गांजा लाकर हरियाणा में बेचा जाता था। सीआईए की टीम ने गुप्त सूचना पर कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों सात किलो 30 ग्राम गांजे के साथ गिरफ्तार किया है। इन्हें अदालत में पेश करके छह दिन के रिमांड पर लिया गया।

आरोपियों के कब्जे से एक बाइक भी बरामद हुई है। टीम के प्रभारी गोपाल सिंह ने बताया कि इंद्री के गांव जनेसरो के नजदीक आरजू ढाबा पर नाकाबंदी के दौरान खेड़ी मानसिंह निवासी आरोपी सलीम और विकास को गिरफ्तार किया गया था। पूछताछ में सामने आया कि दोनों आरोपी नशे की यह खेप उड़ीसा से खरीदकर लाए थे ताकि इसे आगे बेचा जा सके। गिरफ्तारी के बाद थाना इंद्री में मादक पदार्थ अधिनियम की धाराओं के तहत केस दर्ज किया गया। इसके बाद आरोपियों की निशानदेही पर उड़ीसा के सुबरनपुर निवासी सुबल महापात्रा को भी उसके घर से पुलिस ने काबू किया। अब तक की पूछताछ में सामने आया है कि तीनों आरोपी संगठित तरीके से नशे की आपूर्ति करते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed