फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Seven bullets were fired at a youth riding a bike, condition critical

Karnal News: बाइक सवार युवक पर चलाईं सात गोलियां, हालत गंभीर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 01 May 2024 05:22 AM IST
विज्ञापन
Seven bullets were fired at a youth riding a bike, condition critical
करनाल। सेक्टर-14 स्थित पंडित चिरंजी लाल कॉलेज के समीप शाम के समय बाइक सवार युवक पर दो बदमाशों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। युवक को तीन गोलियां लगी हैं। जिसमें दो पेट व एक कंधे से नीचे लगी है। बदमाशों ने करीब सात गोलियां चलाईं। गोली लगते ही वह सड़क पर गिर गया और बाइक सवार बदमाश फरार हो गए। इस दौरान आस पास के क्षेत्र में दहशत फैल गई। पुलिस के मौके पर पहुंचने तक घायल युवक को सरकारी अस्पताल ले जाया गया। वहां से उसे रेफर कर दिया गया। इसके बाद एक प्राइवेट अस्पताल में दाखिल कराया गया। दूसरी ओर सिविल लाइन थाना प्रभारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। मौके से तीन खोल और एक गोली मिली है। सीआईए टीमें व एफएसएल की टीम भी मौके पर पहुंची और साक्ष्य जुटाए। डीएसपी सिटी वीर सिंह ने घायल युवक की अस्पताल में जाकर स्थिति देखी और मौके का मुआयना किया। पुलिस की टीमें आस पास के सीसीटीवी फुटेज खंगालने में जुट गई है।
विज्ञापन


घर की ओर जा रहा था युवक
कालरम गांव निवासी सुमित कूरियर का काम करता है। वह काम खत्म कर तरबूज लेकर बुलेट पर घर जा रहा था। पंडित चिरंजी लाल कॉलेज के समीप पहुंचा तो बाइक पर सवार दो बदमाशों ने उस पर ताबड़तोड़ करीब सात गोलियां बरसाईं। इनमें से तीन गोलियां सुमित को लगीं। बताया जा रहा है कुछ दिन पहले बदमाश दिलेर कोटिया द्वारा सुमित को धमकी दी गई थी। जिन बदमाशों ने गोलियां चलाई हैं वह भी दिलेर कोटिया के गुर्गे बताए जा रहे हैं। गोलियां चलाते हुए भी उन्होंने दिलेर कोटिया का नाम लिया है। फिलहाल इस बारे में पुलिस ने कोई पुष्टि नहीं की है। गैंगस्टर दिलेर कोटिया बंबीहा गैंग का सक्रिय सदस्य है। बताया जाता है कि इस समय वह अमेरिका में है और वहीं से अपना नेटवर्क चलाता है।
विज्ञापन


घरों, दुकानों से बाहर निकल आए लोग
गोलियों की आवाज सुनकर आस पास के घरों व दुकानों और कार्यालयों में बैठे लोग बाहर निकल आए। उन्होंने देखा कि एक युवक घायल अवस्था में पड़ा है। जिसे गोलियां लगी हैं। ये देखकर महिलाएं सहम गईं। लोगों का कहना है कि एक तरफ सीएम व पूर्व सीएम का चुनाव प्रचार चल रहा है, दूसरी तरफ बदमाश गोलियां चला रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


वर्जन
सेक्टर-14 में गोली चलने की सूचना मिली थी। मौके पर जाकर जांच की गई। एक युवक को तीन गोलियां लगी हैं। मौके से भी तीन खोल व एक गोली मिली है। घायल को अस्पताल में दाखिल कराया गया है। सीसीटीवी फुटेज खंगाली जा रही है। आरोपियों की पहचान कर जल्द पकड़ लिया जाएगा।
विष्णु मित्र, थाना प्रभारी, सिविल लाइन थाना
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed