फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   SESTF raid on two rice mills, notice issued

Karnal News: दो राइस मिलों पर एसईएसटीएफ का छापा, नोटिस जारी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 28 Apr 2023 02:39 AM IST
विज्ञापन
SESTF raid on two rice mills, notice issued
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

करनाल। राइस मिलों से वायु प्रदूषण होने की शिकायत पर वीरवार को विशेष पर्यावरण निगरानी टास्क फोर्स (एसईएसटीएफ) ने तरावड़ी में दो राइस मिलों पर छापा मारा। एक राइस मिल तो बंद मिला लेकिन दूसरा राइस मिल संचालित था। यहां कुछ रिकॉर्ड नहीं मिला। जिससे मिल मालिक को कारण बताओ नोटिस जारी किया जाएगा। समयावधि में जवाब नहीं देने पर कार्रवाई की चेतावनी दी गई है। साथ यहां से चावल के नमूने भी लिए गए हैं, जिन्हें जांच के लिए लैब भेजा जाएगा।

एनजीटी के आदेशों के क्रम में गठित विशेष पर्यावरण निगरानी टास्क फोर्स (एसईएसटीएफ) टीम में हरियाणा राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड करनाल के एसडीओ हार्दिक सिरोहा की अगुवाई में वीरवार को तरावड़ी पुलिस और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक के प्रतिनिधि के साथ तरावड़ी में दो राइस मिलों में छापामारी की। बताते हैं कि जीडी ओवरसीज तरावड़ी और जीवी ओवरसीज तरावड़ी दो राइस मिलों में जाकर टीम के अधिकारियों ने प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की गाइडलाइन के मानकों को परखा। साथ ही की गई शिकायत के बारे में जानकारी दी। एसडीओ हार्दिक सिरोहा ने बताया कि स्थानीय लोगों से शिकायत मिली थी कि यहां राइस मिलों से वायु प्रदूषण हो रहा है। इसके बाद ही तरावड़ी के दो राइस मिलों का निरीक्षण किया गया है। यहां कुछ कमियां मिली हैं। एक राइस मिल तो बंद मिला था लेकिन दूसरा चल रहा था। जिस पर कारण बताओ नोटिस जारी किया जा रहा और उसका जवाब प्राप्त होने या समय अवधि समाप्त होने पर, जो भी पहले हो, आगे की कार्रवाई की जाएगी। चालू चावल मिल के पानी के नमूने भी एकत्र किए गए और उन्हें विश्लेषण के लिए प्रयोगशाला भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed