{"_id":"6291379bf196c43c2d4bfbf2","slug":"service-lane-will-be-built-with-railway-goods-yard-heavy-vehicles-will-get-rid-of-karnal-news-knl10962034","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेलवे माल यार्ड के साथ बनेगी सर्विस लेन, भारी वाहनों से मिलेगी निजात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रेलवे माल यार्ड के साथ बनेगी सर्विस लेन, भारी वाहनों से मिलेगी निजात
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
करनाल। रेलवे के माल यार्ड से सड़क मार्ग द्वारा माल दूसरे जिलों में ले जाने या लाने के लिए भारी वाहनों को हांसी रोड या रेलवे रोड पर आने की जरूरत नहीं पड़ेगी। ये वाहन यार्ड से सीधे नई अनाज मंडी या नमस्ते चौक की तरफ निकल सकें, इसके लिए यार्ड के साथ सर्विस लेन बनाई जाएगी।
यार्ड के साथ 165 मीटर सर्विस लेन के निर्माण के लिए रेलवे मंडल ने स्वीकृति प्रदान कर दी है। इसके बनने से स्टेशन के सामने रेलवे रोड और हांसी रोड पर यातायात का दबाव कम होगा। इस परियोजना पर 150 करोड़ रुपये खर्च होंगे। 90 लाख रुपये जिला प्रशासन की ओर से रेलवे को जमा करा दिए गए हैं। शेष राशि का भुगतान करने के बाद कार्य शुरू हो जाएगा।
इस राशि का भुगतान नगर निगम की ओर से किया जाएगा। जबकि सर्विस लेन का निर्माण रेलवे की ओर से किया जाएगा। यह एजेंडा सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में जनवरी माह से लंबित था। हर माह इस पर अधिकारी चर्चा करते थे। पिछले दिनों रेलवे के अधिकारियों ने इस परियोजना को लेकर साइट विजिट भी किया था। शुक्रवार को लघु सचिवालय में हुई सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में उपायुक्त अनीश यादव ने नगर निगम अधिकारियों को शीघ्र राशि जमा कराने के निर्देश दिए ताकि प्रोजेक्ट पर काम शुरू हो सके।
विज्ञापन
रोजाना सैकड़ों ट्रकों से माल होता है सप्लाई
माल यार्ड से रोजाना सैकड़ों ट्रकों में माल की सप्लाई होती है। काफी माल का बाहर से आयात होता है, वहीं काफी माल का करनाल से निर्यात होता है। दिन में कई रैक लगते हैं। नमक और सीमेंट समेत काफी माल बाहर से आता है। यहां से सड़क मार्ग द्वारा माल दूसरे जिलों में भी सप्लाई होता है।