फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Serious patients will get treatment in medical college

Karnal News: गंभीर मरीजों को मेडिकल कॉलेज में मिलेगा उपचार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 28 Mar 2025 02:44 AM IST
विज्ञापन
Serious patients will get treatment in medical college
जितेंद्र नरवाल
विज्ञापन

करनाल। गंभीर बीमारियों से ग्रस्त मरीजों और घायलों को अब रेफर नहीं करना पड़ेगा। इसके लिए कल्पना चावला मेडिकल कॉलेज में क्रिटिकल केयर यूनिट यानी सीसीयू का निर्माण किया जाएगा।
इस परियोजना पर करीब 11.64 करोड़ रुपये की लागत आएगी। स्वास्थ्य विभाग की मांग पर सरकार ने इसे मंजूरी देकर आधा बजट भी भेज दिया है। अब लोक निर्माण विभाग ने इसके निर्माण की तैयारी कर ली है।
विज्ञापन

50 बेड के इस क्रिटिकल केयर यूनिट में अत्याधुनिक चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। विशेषज्ञों का मानना है कि इस यूनिट के शुरू होने से ट्रॉमा सेंटर और आईसीयू का भार भी कम होगा, जिससे अस्पताल की कार्यक्षमता में सुधार आएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

फिलहाल करनाल और आसपास के जिलों से गंभीर मरीजों को पीजीआई चंडीगढ़, एम्स दिल्ली या अन्य बड़े मेडिकल संस्थानों में रेफर करना पड़ता है। इससे मरीजों को न केवल आर्थिक बोझ उठाना पड़ता है बल्कि समय की बर्बादी भी होती है। अब इस क्रिटिकल केयर यूनिट के निर्माण के बाद स्थानीय स्तर पर ही उपचार मिल सकेगा, जिससे मरीजों और उनके परिजनों को राहत मिलेगी। अधिकारियों का कहना है कि निर्माण कार्य जल्द शुरू होगा और तय समय में इसे पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। इसमें अत्याधुनिक मशीनें, आवश्यक दवाएं और चिकित्सा उपकरण भी लगाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed