फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Sent to Tihar Jail after remand ended

Karnal News: रिमांड खत्म होने पर भेजा तिहाड़ जेल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 28 Dec 2024 02:08 AM IST
विज्ञापन
Sent to Tihar Jail after remand ended
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

करनाल। पुलिस की सीआईए टीम झंझाड़ी और अंजनथली गोलीकांड के मुख्य आरोपी दीपक पहल उर्फ बॉक्सर को दिल्ली की तिहाड़ जेल से प्रोडक्शन वारंट पर लाकर कोर्ट में पेश किया गया। कोर्ट ने आरोपी को तीन दिन के पुलिस रिमांड भेज दिया था। इस दौरान पुलिस ने पूछताछ की और शुक्रवार को कोर्ट के आदेश पर उसे वापस तिहाड़ जेल भेज दिया।

पुलिस के अनुसार आरोपी ने झंझाड़ी गांव में 26 दिसंबर 2020 को गैंगवार के चलते दीपक ने फायरिंग की थी। इसकी साजिश नरेश अंजनथली ने जेल से जमानत पर छूटने के बाद रची थी। जांच अधिकारी जयपाल सिंह ने बताया कि दीपक पहल ने नरेश के कहने पर झंझाड़ी और अंजनथली में फायरिंग की। तिहाड़ जेल में बंद दीपक को प्रोडक्शन वारंट पर लाकर तीन दिन रिमांड के दौरान पूछताछ की। इसके बाद मेडिकल जांच कराकर कोर्ट में पेश करने के बाद उसे वापस तिहाड़ भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed